National

spot_img

Nepal Flood: संजय सरावगी बोले- संकट में नेपाल के साथ खड़ा है भारत

By Malay Ojha | Published: 27 August 2026 at 04:12 PM

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बीच बिहार में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में भारत अपने पड़ोसी देश नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने बताया कि नेपाल की स्थिति पर भारत सरकार लगातार नजर रख रही है, जबकि बिहार में संभावित असर को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ाई गई है।

संजय सरावगी ने कहा कि नेपाल में आई बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। कई लोगों की मौत हुई है, जबकि बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं। कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए भारतीय श्रद्धालुओं के भी लापता होने की जानकारी सामने आई है। बाढ़ से कई सड़कें और पुल भी प्रभावित हुए हैं।

भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से बातचीत कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिया है। भारत की ओर से राहत और चिकित्सा सामग्री नेपाल भेजी गई है। शुरुआती खेप में करीब 10 टन सामग्री भेजी गई थी, जिसके बाद राहत सहायता को और बढ़ाया गया है। इसमें अस्थायी आश्रय, कंबल, स्वच्छता सामग्री, सौर लैंप और दवाइयां शामिल हैं।

बिहार में आठ जिलों पर नजर
सरावगी ने कहा कि नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में बाढ़ की सूचना के बाद बिहार सरकार ने संभावित खतरे को देखते हुए आठ जिलों में सतर्कता बढ़ाई। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर में प्रशासन को अलर्ट रखा गया है। राहत और बचाव के लिए एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ की टीमें भी सक्रिय की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने खुद लिया जायजा
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की और सीमावर्ती तथा प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया। प्रशासन को तटबंधों और नदी के जलस्तर पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल बिहार में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क है।

भाजपा कार्यकर्ताओं को भी किया सतर्क
संजय सरावगी ने बताया कि भाजपा ने भी आठ जिलों के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं से संपर्क कर उन्हें स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने को कहा है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय राहत और बचाव के काम में सरकार तथा स्थानीय स्तर के कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।

भारत-नेपाल रिश्ते का दिया हवाला
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध केवल पड़ोसी देशों तक सीमित नहीं हैं। दोनों देशों के बीच लंबे समय से साझा संस्कृति, विश्वास और आपसी रिश्ते रहे हैं। उन्होंने नेपाल के आपदा प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि इस मुश्किल समय में भारत हर संभव मदद के लिए नेपाल के साथ खड़ा रहेगा।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES