By Malay Ojha | Published: 27 August 2026 at 04:57 PM
पटना स्थित राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में गुरुवार को पार्टी नेता और प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद का 57वां जन्मदिन मनाया गया। मुख्य प्रवक्ता कक्ष में पूर्व मंत्री मो. इसराइल मंसूरी और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव की मौजूदगी में केक काटा गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और मिठाइयां बांटकर खुशी साझा की।
जन्मदिन के मौके पर बड़ी संख्या में राजद नेताओं, कार्यकर्ताओं और मीडिया जगत से जुड़े लोगों ने एजाज अहमद को शुभकामनाएं दीं। कई नेताओं ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर मुलाकात की, जबकि कुछ ने फोन और संदेश के जरिए बधाई दी।
इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं
बधाई देने वालों में विधान पार्षद डॉ. उर्मिला ठाकुर, पूर्व विधायक रामाशीष यादव, मधेपुरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी प्रो. कुमार चंद्रदीप यादव, अरविंद कुमार सहनी, हरेंद्र कुमार कुशवाहा, डॉ. अनवर आलम, डॉ. प्रेम कुमार गुप्ता, अनवर अहमद, प्रमोद कुमार सिन्हा, कुमर राय, उपेंद्र चंद्रवंशी, अमरेंद्र चौरसिया, जेड हसन, नितेश कुमार यादव, रविंद्र सिंह, जेम्स कुमार यादव, मो. आसिफ जमा खान, सैयद खालिद नसीरुद्दीन, गणेश कुमार यादव, जावेद अहमद, पूजा शेखर यादव, प्रिया राज, विनोद यादव, ई. शाहनवाज अहमद, मो. आसिफ लड्डू और मो. तनवीर सहित कई लोग शामिल रहे।
एजाज बोले- शुभकामनाओं के लिए सभी का आभार
जन्मदिन पर मिल रही शुभकामनाओं के लिए एजाज अहमद ने सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनके जन्मदिन पर जिस तरह लोगों ने अपना स्नेह और उत्साह दिखाया, उसके लिए वह सभी के आभारी हैं।
लालू के विचार और तेजस्वी के काम को आगे बढ़ाने की बात
एजाज अहमद ने कहा कि वह सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता की धारा को मजबूत करने के लिए लगातार काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद के विचारों और तेजस्वी यादव के काम को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय जनता दल की नीतियों को मजबूती के साथ जनता के बीच ले जाने का प्रयास जारी रहेगा। राजद के कार्यक्रमों और राजनीतिक मुद्दों पर एजाज अहमद पहले भी पार्टी की ओर से लगातार अपनी बात रखते रहे हैं।
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।
WhatsApp चैनल जॉइन करें

