National

spot_img

काशी की बेटी का कमाल! पहले ही प्रयास में PCS-J में हासिल की 5वीं रैंक, बनीं जज

By Malay Ojha | Published: 17 November 2026 at 01:55 PM

वाराणसी की बेटी श्रेया सिंह ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर न्यायिक सेवा परीक्षा में बड़ी कामयाबी हासिल की है। उत्तराखंड न्यायिक सेवा (PCS-J) परीक्षा में श्रेया ने पूरे प्रदेश में पांचवीं रैंक हासिल की है। खास बात यह है कि उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस सफलता से परिवार के साथ ही वाराणसी में भी खुशी का माहौल है।

श्रेया मूल रूप से वाराणसी के बजरडीहा स्थित बड़ी पटिया की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई काशी और प्रयागराज जैसे शिक्षा के प्रमुख केंद्रों में पूरी की। वर्तमान में वे काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के विधि संकाय से पीएचडी कर रही हैं। न्यायिक सेवा में उनकी यह उपलब्धि लंबे समय से की जा रही मेहनत और अनुशासित तैयारी का नतीजा है।

तीन बार न्यायिक सेवा की तैयारी, अब पहले प्रयास में पांचवीं रैंक
श्रेया की न्यायिक सेवा में सफलता का सफर काफी दिलचस्प रहा है। उत्तराखंड PCS-J से पहले भी वे दो राज्यों की न्यायिक सेवा परीक्षाओं में अपनी प्रतिभा साबित कर चुकी हैं। वर्ष 2022 में उन्होंने उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा और 2023 में राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा में अपने पहले प्रयास में ही इंटरव्यू तक का सफर तय किया था। हालांकि, इस बार उत्तराखंड न्यायिक सेवा परीक्षा में उन्होंने पांचवीं रैंक हासिल कर अपनी मेहनत को सफलता में बदल दिया।

अस्सी के स्कूल से BHU तक की पढ़ाई
श्रेया ने शुरुआती पढ़ाई वाराणसी के अस्सी स्थित इंपीरियल पब्लिक स्कूल से की। यहां से इंटरमीडिएट की शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पांच वर्षीय बीए एलएलबी की डिग्री हासिल की। इसके बाद कानून के क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एलएलएम किया।

फिलहाल श्रेया बीएचयू के विधि संकाय से पीएचडी कर रही हैं। इसके साथ ही वे विश्वविद्यालय में टीचिंग असिस्टेंट (TA) के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। पढ़ाई और अकादमिक कार्यों के बीच न्यायिक सेवा परीक्षा की तैयारी करना उनकी इस उपलब्धि को और खास बनाता है।

टाइम-टेबल और अनुशासन को बनाया सफलता का मंत्र
अपनी तैयारी की रणनीति साझा करते हुए श्रेया ने बताया कि उन्होंने अंग्रेजी माध्यम से परीक्षा की तैयारी की। इसके लिए प्रयागराज में कोचिंग के जरिए मार्गदर्शन भी लिया। उनके मुताबिक, तैयारी के दौरान सबसे ज्यादा ध्यान एक व्यवस्थित टाइम-टेबल बनाने और उसका लगातार पालन करने पर रहा।

श्रेया का मानना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए केवल पढ़ाई के घंटे मायने नहीं रखते, बल्कि नियमितता और सही दिशा में की गई मेहनत ज्यादा जरूरी है।

आध्यात्मिक गुरु से लेकर परिवार तक को दिया श्रेय
अपनी सफलता का श्रेय श्रेया ने अपने आध्यात्मिक गुरु और राम चंद्र मिशन (हार्टफुलनेस) के अध्यक्ष एवं ग्लोबल गाइड कमलेश देसाई पटेल ‘दाजी’ के आशीर्वाद को दिया है। इसके अलावा उन्होंने अपने बड़े पापा और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह की प्रेरणा को भी अहम बताया।

श्रेया के मुताबिक, माता-पिता का सहयोग और बीएचयू में उनके पीएचडी सुपरवाइजर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनिल मौर्य का मार्गदर्शन भी इस सफलता में काफी महत्वपूर्ण रहा।

रिटायर्ड आयुर्वेद चिकित्साधिकारी की बेटी हैं श्रेया
श्रेया का परिवार वाराणसी के बजरडीहा स्थित बड़ी पटिया का रहने वाला है। उनके पिता डॉ. रवींद्र प्रताप सिंह रिटायर्ड आयुर्वेद चिकित्साधिकारी हैं, जबकि मां माया सिंह राम चंद्र मिशन, वाराणसी में जोनल एवं केंद्र संयोजक हैं।

उनके बड़े भाई शशांक सिंह बीटेक करने के बाद जिमीपाल टाटा ग्रुप में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। वहीं दूसरे भाई मयंक सिंह एमबीए करने के बाद लखनऊ स्थित एलपीसीपीएस में विभागाध्यक्ष (HOD) की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

प्रतियोगी छात्रों को दिया मेहनत और धैर्य का संदेश
न्यायिक सेवा समेत दूसरी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए श्रेया का संदेश है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। छात्रों को अपनी क्षमता के अनुसार व्यावहारिक टाइम-टेबल बनाना चाहिए और बिना घबराए लगातार मेहनत करते रहना चाहिए। उनका कहना है कि धैर्य, अनुशासन और निरंतर प्रयास से सफलता जरूर मिलती है।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES