National

spot_img

Bankipur Upchunav 2026 Result LIVE: तीसरे राउंड में भी प्रशांत किशोर आगे, बीजेपी के नीरज कुमार से 1,162 वोट की बढ़त

By Malay Ojha | Published: 03 August 2026 at 09:40 AM

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में शुरुआती रुझान अब और साफ होने लगे हैं। तीसरे राउंड के रुझान में भी जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं। तीसरे राउंड में प्रशांत किशोर को 5,032 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के नीरज कुमार को 3,870 वोट मिले हैं। इस राउंड में प्रशांत किशोर 1,162 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं राजद की रेखा कुमारी को 767 वोट मिले हैं और वह तीसरे स्थान पर हैं। तीसरे राउंड में प्रशांत किशोर और नीरज कुमार के बीच 1,162 वोटों का अंतर है, जबकि रेखा कुमारी 4,265 वोटों से पीछे चल रही हैं।

पटना के एएन कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती की जा रही है। मतगणना शुरू होने से पहले पोस्टल बैलेट की गिनती कराई गई। पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में रखा गया है और केंद्र के आसपास ड्रोन से निगरानी की जा रही है। मतगणना केंद्र से 300 मीटर के दायरे में समर्थकों की आवाजाही पर भी पाबंदी है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा के नीरज सिन्हा, राजद की रेखा गुप्ता और जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर में से कौन बाजी मारता है।

पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद आगे बढ़ी प्रक्रिया
मतगणना की शुरुआत पोस्टल बैलेट की गिनती से हुई। जिलाधिकारी कुंदन कुमार की मौजूदगी में मतगणना की प्रक्रिया शुरू कराई गई। प्रशासन की ओर से मतगणना केंद्र की सुरक्षा और पूरी प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी जा रही है। मतगणना स्थल पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित नियमों के तहत काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

300 मीटर के दायरे में समर्थकों के खड़े होने पर रोक
मतगणना केंद्र के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था सख्त रखी गई है। प्रत्याशियों के समर्थकों को मतगणना केंद्र से 300 मीटर की दूरी पर रहने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा 300 से अधिक सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रशासन का मकसद मतगणना के दौरान भीड़ को नियंत्रित रखना और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोकना है।

तीन उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला
बांकीपुर सीट पर इस बार मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है। भाजपा ने नीरज सिन्हा को मैदान में उतारा है, जबकि राजद की ओर से रेखा गुप्ता चुनाव लड़ रही हैं। जन सुराज पार्टी ने प्रशांत किशोर को उम्मीदवार बनाया है। तीनों प्रमुख उम्मीदवारों के बीच मुकाबले को लेकर राजनीतिक हलकों में भी काफी चर्चा है। अब मतगणना के दौरान सामने आने वाले रुझान से साफ होगा कि बांकीपुर की जनता ने किसके पक्ष में अपना फैसला सुनाया है।

30 जुलाई को हुआ था मतदान
बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को मतदान कराया गया था। इस चुनाव में कुल 34.30 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान के बाद से ही राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की नजर अब मतगणना पर टिकी हुई थी। कम मतदान प्रतिशत के बीच किस उम्मीदवार को इसका फायदा मिला और किसे नुकसान, इसका जवाब अब वोटों की गिनती पूरी होने के बाद सामने आएगा।

नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी सीट
बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद कराया गया। सीट खाली होने के बाद चुनाव आयोग की ओर से उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई और 30 जुलाई को यहां मतदान हुआ। अब उपचुनाव के नतीजे के साथ यह भी साफ हो जाएगा कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने इस बार किस उम्मीदवार पर अपना भरोसा जताया है।

कई प्रमुख रास्तों पर आम वाहनों की आवाजाही बंद
मतगणना को देखते हुए पटना में यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। बोरिंग रोड चौराहा से एएन कॉलेज, मोहिनी मोड़ से सहदेव महतो मार्ग और पानी टंकी मोड़ से एएन कॉलेज की ओर सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रखा गया है। इन रास्तों पर आम लोगों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा रहा है, ताकि मतगणना केंद्र के आसपास अनावश्यक भीड़ जमा न हो।

व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर भी रोक
प्रशासन ने कुछ अन्य मार्गों पर भी व्यावसायिक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई है। राजापुर पुल से हड़ताली चौक और पाटलिपुत्र गोलंबर से एएन कॉलेज की ओर जाने वाले व्यावसायिक वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इसके साथ ही शिवपुरी रेलवे क्रॉसिंग से एएन कॉलेज के दुर्गा मंदिर मोड़ तक का रास्ता भी आम लोगों के लिए बंद रखा गया है।

अभिकर्ताओं और प्रत्याशियों के वाहनों के लिए अलग व्यवस्था
मतगणना केंद्र तक पहुंचने वाले अभिकर्ताओं के वाहनों के लिए भी प्रशासन ने अलग व्यवस्था की है। अभिकर्ताओं के वाहन अटल पथ के रास्ते मतगणना केंद्र की ओर आएंगे और उन्हें निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा किया जाएगा। प्रत्याशियों के वाहनों के लिए अलग मार्ग और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इससे मतगणना केंद्र के आसपास वाहनों की भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

मीडिया वाहनों के लिए भी तय की गई जगह
मतगणना की कवरेज के लिए पहुंचने वाले मीडिया संस्थानों के वाहनों के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है। समाचार चैनलों की ओबी वैन को एएन कॉलेज के बाहर सड़क किनारे निर्धारित स्थान पर खड़ा किया जाएगा। प्रशासन ने मतगणना केंद्र के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को ध्यान में रखते हुए वाहनों की आवाजाही के लिए अलग-अलग नियम तय किए हैं।

बांकीपुर में किसके पक्ष में आया जनता का फैसला?
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का नतीजा सिर्फ एक सीट की जीत-हार तक सीमित नहीं माना जा रहा है। तीन प्रमुख राजनीतिक ताकतों के बीच हुए इस मुकाबले में परिणाम आने के बाद क्षेत्र की राजनीतिक तस्वीर भी साफ होगी। फिलहाल मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा का सख्त पहरा है और अंदर वोटों की गिनती जारी है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि मतदाताओं ने किस उम्मीदवार के पक्ष में अपना फैसला सुनाया है और कौन बांकीपुर की नई राजनीतिक तस्वीर का चेहरा बनेगा।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES