National

spot_img

भोजपुरी गायक रितेश पांडेय को फोन पर मिली धमकी- ‘10 लाख दो वरना जान से मार देंगे’, वाराणसी में केस दर्ज

By Malay Ojha | Published: 20 September 2026 at 10:53 AM

भोजपुरी गायक और अभिनेता रितेश पांडेय को फोन पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सारनाथ के तिलमापुर निवासी रितेश की शिकायत पर पुलिस ने पैगंबरपुर के बुलबुल यादव और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है।

रितेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 सितंबर को उन्हें फोन आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम बुलबुल यादव बताया और बातचीत के दौरान गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद उसने 10 लाख रुपये देने की मांग की। रितेश के मुताबिक, रकम देने से इनकार करने पर उन्हें जान से मारकर फेंक देने की धमकी दी गई। कॉल के दौरान एक अन्य व्यक्ति के भी धमकाने की बात शिकायत में कही गई है।

नंबर की जांच, आरोपी की तलाश में टीमें
शिकायत मिलने के बाद सारनाथ पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस फोन नंबर और कॉल से जुड़े दूसरे तथ्यों की पड़ताल कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। मामले की विवेचना सब-इंस्पेक्टर शिव नारायण को सौंपी गई है।

रितेश और परिवार ने जताई चिंता
धमकी मिलने के बाद रितेश और उनका परिवार परेशान है। शिकायत में उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले में सामने आए तथ्यों और आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

पहले भी रंगदारी के आरोपों में आया नाम
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, बुलबुल यादव का नाम इससे पहले भी रंगदारी से जुड़े एक मामले में सामने आया था। पिछले साल सितंबर में पैगंबरपुर के एक होटल कारोबारी से फोन पर रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगा था। उस समय बातचीत का ऑडियो भी सामने आने की बात कही गई थी।

2025 में चुनाव भी लड़ चुके हैं रितेश
रितेश पांडेय भोजपुरी गायक और अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं। वर्ष 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने रोहतास जिले की करगहर सीट से जन सुराज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस मामले में पुलिस की जांच फिलहाल रंगदारी की शिकायत और धमकी देने वाले आरोपियों की पहचान पर केंद्रित है।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES