National

spot_img

धनतेरस पर बिहार में ₹5,000 करोड़ से ज्यादा की खरीदारी! पटना का बाजार ₹3,000 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

By Malay Ojha | Published: 04 November 2026 at 03:48 PM

धनतेरस और दीपावली पर बिहार के बाजारों में इस बार जमकर धनवर्षा होने की उम्मीद है। व्यापारिक संगठनों के आकलन के मुताबिक, त्योहार के दौरान पूरे बिहार में ₹5,000 करोड़ से अधिक का कारोबार हो सकता है। वहीं, राजधानी पटना का बाजार ₹2,500 करोड़ से ₹3,000 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। व्यापारियों का दावा है कि यह अब तक का सबसे बड़ा त्योहारी कारोबार होगा।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) और ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन (AIJGF), बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने धनतेरस और दीपावली के मौके पर बाजार के संभावित कारोबार के आंकड़े जारी किए हैं। उनके मुताबिक, सोने-चांदी के आभूषणों से लेकर गाड़ियों, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स तक की खरीदारी में इस बार अच्छी तेजी देखने को मिल रही है।

पटना के सर्राफा बाजार में ₹850 करोड़ तक की बिक्री
इस बार सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर भी बाजार में खास उत्साह है। अनुमान है कि अकेले पटना में सर्राफा कारोबार ₹700 करोड़ से ₹850 करोड़ तक पहुंच सकता है। अशोक कुमार वर्मा के मुताबिक, सोने-चांदी की कीमतों में हालिया स्थिरता और नवंबर से शुरू हो रहे शादी के सीजन का असर खरीदारी पर दिख रहा है।

हल्के गहनों और डायमंड सेट की बढ़ी मांग
आभूषण बाजार में इस बार ग्राहकों की पसंद में भी बदलाव नजर आ रहा है। हल्के वजन वाले फैशनेबल गहनों और डायमंड सेट की बुकिंग पिछले साल के मुकाबले 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ने का दावा किया गया है। इसके अलावा सोने-चांदी के सिक्कों और चांदी के बर्तनों की खरीदारी भी जोर पकड़ रही है।

गहने खरीदने वालों के लिए हॉलमार्क पर जोर
फेडरेशन के अध्यक्ष ने कहा कि ग्राहक अब आभूषण खरीदते समय शुद्धता और प्रमाणिकता को लेकर पहले से ज्यादा सतर्क हैं। बड़ी संख्या में लोग BIS हॉलमार्क और HUID नंबर वाले गहनों को प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने बिहार के सभी आभूषण कारोबारियों और स्वर्णकारों से ग्राहकों को पक्का बिल देने तथा HUID प्रमाणित आभूषणों की बिक्री सुनिश्चित करने की अपील की है।

गाड़ियों की खरीदारी में भी बड़ा उछाल
त्योहारी कारोबार में ऑटोमोबाइल सेक्टर की भी अहम हिस्सेदारी रहने वाली है। अनुमान के मुताबिक, पटना में ही गाड़ियों की खरीदारी से करीब ₹700 करोड़ से ₹800 करोड़ का कारोबार हो सकता है। इसमें SUV और इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग के साथ उनकी डिलीवरी भी प्रमुख रहेगी।

मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार भी चमकेगा
धनतेरस पर मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में भी अच्छी बिक्री की उम्मीद है। 5G स्मार्टफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की मांग के चलते इस सेक्टर का कारोबार करीब ₹500 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है।

व्यापारियों को रिकॉर्ड कारोबार की उम्मीद
अशोक कुमार वर्मा ने उम्मीद जताई कि इस बार धनतेरस और दीपावली बिहार के व्यापारिक जगत के लिए शानदार साबित होंगे। उनके मुताबिक, त्योहारी खरीदारी में आ रही तेजी से कारोबारियों को फायदा मिलेगा और राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES