Sunday, June 28, 2026

National

spot_img

वाराणसी में बड़ी चोरी का खुलासा, दो चोर गिरफ्तार; नकद और जेवर के साथ भागने की तैयारी में थे आरोपी

By Malay Ojha | Published: 28 June 2026 at 04:00 PM

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो लाख रुपये नकद और चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर भी बरामद किए हैं। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चोरी का सामान आपस में बांटकर शहर छोड़ने की तैयारी कर रहे थे।

पुलिस के मुताबिक 26 जून को एक व्यक्ति ने लंका थाने में शिकायत दी थी कि 24 जून को अज्ञात लोगों ने उनके घर का ताला तोड़कर नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

सीसीटीवी और सर्विलांस से मिली सफलता
मामले की गंभीरता को देखते हुए लंका थाना पुलिस और सर्विलांस टीम को जांच में लगाया गया। पुलिस को सूचना मिली कि चोरी में शामिल दो युवक बजबजा प्लांट के पास खाली जमीन पर मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में कबूल किया जुर्म
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहनिया थाना क्षेत्र के मुडादेव गांव निवासी 20 वर्षीय राजन यादव और 24 वर्षीय राजकुमार भारती के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने ही घर में चोरी की थी। कुछ सामान बेचकर मिले पैसों का बंटवारा कर रहे थे और इसके बाद शहर छोड़ने की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

दो लाख रुपये और जेवर बरामद
पुलिस ने राजन यादव के पास से एक लाख रुपये नकद, एक पायल, एक बिछिया और एक अंगूठी बरामद की है। वहीं राजकुमार भारती के पास से एक लाख रुपये नकद, झुमका, अंगूठी, लौंग, नाक की रिंग और एक बाली बरामद हुई है। बरामद सामान को पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपियों पर दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों का किसी अन्य चोरी की घटना से भी कोई संबंध है या नहीं।

पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता
इस कार्रवाई को लंका थाना प्रभारी राजकुमार के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। टीम में उपनिरीक्षक राहुल, उपनिरीक्षक शिवाकांत शर्मा, हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश सिंह, कांस्टेबल अमित शुक्ला, पवन कुमार, कृष्णकांत पांडेय, सूरज कुमार, शशिकांत और सर्विलांस सेल के प्रशांत तिवारी शामिल रहे।

इलाके में बढ़ी सुरक्षा की भावना
दिनदहाड़े और रात के समय होने वाली चोरी की घटनाओं से लोग परेशान थे। ऐसे में पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और चोरी-लूट जैसी घटनाओं में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES