National

spot_img

DA Hike 2026: दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, 3% बढ़ा महंगाई भत्ता; सरकार ने मंजूर किए ₹10,016 करोड़

By Malay Ojha | Published: 28 October 2026 at 04:11 PM

दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिली है। मोदी सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। बुधवार, 28 अक्टूबर को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। सरकार ने इस बढ़ोतरी के लिए सालाना ₹10,016 करोड़ के खर्च को मंजूरी दी है।

60% से बढ़कर 63% हुआ महंगाई भत्ता
कैबिनेट के इस फैसले के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता मूल वेतन (Basic Pay) के 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो गया है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी। कर्मचारियों को जुलाई से अक्टूबर तक के बकाया भुगतान यानी एरियर का लाभ भी मिल सकता है।

₹25,000 बेसिक सैलरी पर कितना बढ़ेगा पैसा?
महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी से कर्मचारियों की मासिक कमाई में भी इजाफा होगा। उदाहरण के तौर पर, अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹25,000 है, तो 60 प्रतिशत DA के हिसाब से उसे अभी ₹15,000 महंगाई भत्ता मिलता था। नई दर 63 प्रतिशत होने पर यह रकम ₹15,750 हो जाएगी। यानी हर महीने ₹750 का अतिरिक्त फायदा मिलेगा।

पेंशनर्स को भी मिलेगा बढ़ोतरी का लाभ
केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के DA के साथ पेंशनर्स के महंगाई राहत (DR) में भी 3 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। इससे पात्र केंद्रीय पेंशनर्स की पेंशन में भी महंगाई राहत के रूप में इजाफा होगा।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES