By Malay Ojha | Published: 14 May 2026 at 06:55 AM
केरल में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कई दिनों से चल रही अटकलों पर आखिरकार विराम लग गया है। कांग्रेस ने गुरुवार को वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दिया। पार्टी के इस फैसले के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
सीएम फेस को लेकर कांग्रेस के भीतर लंबे समय से मंथन जारी था। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम चर्चा में थे और लगातार बैठकों का दौर चल रहा था। आखिरकार केंद्रीय नेतृत्व ने वीडी सतीशन के नाम पर सहमति बना ली।
तीन बड़े नेताओं के बीच थी रेस
मुख्यमंत्री चेहरे की दौड़ में केसी वेणुगोपाल, रमेश चेन्निथला और वीडी सतीशन के नाम सबसे आगे बताए जा रहे थे। तीनों नेताओं का पार्टी में मजबूत प्रभाव माना जाता है, लेकिन अंतिम फैसला सतीशन के पक्ष में गया।
परावूर से विधायक हैं वीडी सतीशन
वीडी सतीशन केरल के परावूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्हें पार्टी के तेजतर्रार और सक्रिय नेताओं में गिना जाता है। संगठन और विधानसभा दोनों स्तर पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है।
कांग्रेस को नए चेहरे से उम्मीद
कांग्रेस नेतृत्व को उम्मीद है कि वीडी सतीशन के चेहरे पर चुनावी मैदान में उतरने से पार्टी को फायदा मिलेगा। पार्टी अब राज्य में सत्ता वापसी की रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है।
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।
WhatsApp चैनल जॉइन करें

