National

spot_img

अमेरिका में गौतम अदाणी को बड़ी राहत! जल्द खत्म हो सकता है धोखाधड़ी केस, रिपोर्ट से मचा हड़कंप

By Malay Ojha | Published: 15 May 2026 at 05:07 PM

अमेरिका में अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी के खिलाफ चल रहे कथित धोखाधड़ी मामले में बड़ी राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी अधिकारी अब इस केस को खत्म करने और कानूनी विवाद को सुलझाने की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं.

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमेरिकी न्याय विभाग इसी सप्ताह गौतम अदाणी के खिलाफ लगे आरोपों को वापस लेने का ऐलान कर सकता है. वहीं अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग भी कथित नागरिक धोखाधड़ी मामले को निपटाने की तैयारी में है. अगर ऐसा होता है तो लंबे समय से चल रहा यह विवाद खत्म हो सकता है.

नवंबर 2024 में शुरू हुआ था विवाद
यह मामला नवंबर 2024 में शुरू हुआ था. उस समय गौतम अदाणी और अदाणी ग्रुप पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे. हालांकि समूह ने शुरुआत से ही इन आरोपों को बेबुनियाद बताया और कानूनी लड़ाई जारी रखी.

अदाणी ग्रुप के लिए खुल सकते हैं नए रास्ते
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह मामला खत्म होता है तो अंतरराष्ट्रीय पूंजी बाजार में अदाणी ग्रुप की स्थिति मजबूत हो सकती है. इससे समूह को नई परियोजनाओं और निवेश योजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.

अमेरिकी अधिकारियों ने टिप्पणी से किया इनकार
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि अमेरिकी न्याय विभाग विदेशों से जुड़े मामलों में आरोप वापस लेने की प्रक्रिया अपना सकता है. हालांकि इस पूरे मामले पर अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय ने फिलहाल कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है.

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES