National

spot_img

रोहित-कोहली के सामने न्यूजीलैंड का ये पेस अटैक बनेगा सबसे बड़ी चुनौती, 2027 वर्ल्ड कप से पहले कड़ा इम्तिहान

By Malay Ojha | Published: 03 November 2026 at 11:52 PM

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की बल्लेबाजी पर सबकी नजरें रहेंगी। 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए यह सीरीज दोनों दिग्गजों के लिए अपनी तैयारियों को परखने का अच्छा मौका है। हालांकि, न्यूजीलैंड की धरती पर रन बनाना उनके लिए आसान नहीं होने वाला। इस बार चुनौती सिर्फ पिच और मौसम की नहीं, बल्कि कीवी टीम के तेज गेंदबाजों की भी होगी, जो अपनी रफ्तार, उछाल और सटीक लाइन-लेंथ से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।

मैट हेनरी की अगुवाई में होगी तेज गेंदबाजों की चुनौती
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान मैट हेनरी के हाथों में रहने की उम्मीद है। उनके साथ जैकब डफी नई गेंद से भारतीय बल्लेबाजों की परीक्षा ले सकते हैं। वहीं काइल जैमीसन और ब्लेयर टिकनर अपनी लंबाई और अतिरिक्त उछाल से मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। नाथन स्मिथ भी न्यूजीलैंड के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देंगे। इन गेंदबाजों का मकसद शुरुआती ओवरों में रोहित और कोहली को खुलकर खेलने का मौका नहीं देना होगा।

कोहली को चौथे स्टंप की लाइन पर फंसाने की तैयारी
विराट कोहली के सामने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की रणनीति खास तौर पर चुनौतीपूर्ण रही है। कीवी गेंदबाज अक्सर चौथे स्टंप की लाइन पर गेंद डालकर उन्हें असमंजस में डालते हैं। ऐसी गेंदों पर कोहली को फैसला करना पड़ता है कि शॉट खेलना है या गेंद को छोड़ देना है। यही रणनीति कई बार उनके लिए परेशानी का कारण बनी है।

2020 में साउदी ने इसी रणनीति से किया था परेशान
न्यूजीलैंड के खिलाफ 2020 के वनडे दौरे का एक मुकाबला इसकी मिसाल है। ऑकलैंड में खेले गए तीसरे वनडे में टिम साउदी ने पहले कोहली को लगातार आउटस्विंग गेंदों से परखा। इसके बाद उन्होंने क्रीज से बाहर आकर गेंद को अंदर की तरफ स्विंग कराया। कोहली फ्लिक खेलने गए, लेकिन गेंद उनके बल्ले को छकाते हुए सीधे स्टंप पर जा लगी। साउदी अब न्यूजीलैंड की टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन मैट हेनरी के पास उसी तरह का अनुभव और गेंदबाजी कौशल मौजूद है।

रोहित और कोहली को शुरुआत में ही रोकना होगा लक्ष्य
हेनरी और डफी की कोशिश होगी कि भारतीय बल्लेबाजों को शुरुआती ओवरों में ही खेलने के लिए मजबूर किया जाए। इसके लिए वे ऐसी लाइन पर गेंदबाजी कर सकते हैं, जहां बल्लेबाज के पास शॉट खेलने और गेंद छोड़ने के बीच फैसला लेने का ज्यादा समय न हो। रोहित और कोहली का न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों से पहले भी सामना हो चुका है। 2019 और 2020 के दौरों पर दोनों को कीवी गेंदबाजों ने कड़ी चुनौती दी थी। ऐसे में इस सीरीज में दोनों भारतीय बल्लेबाजों की तकनीक, धैर्य और परिस्थितियों के अनुसार खेलने की क्षमता पर खास नजर रहेगी।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES