National

spot_img

बांकीपुर उपचुनाव: 3 बजे तक 27% वोटिंग, BJP पहुंची चुनाव आयोग, फर्जी वोटिंग का आरोप; PK का तंज, RJD प्रत्याशी ने भी की शिकायत

By Malay Ojha | Published: 30 July 2026 at 04:06 PM

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है और दोपहर 3 बजे तक 27.90 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है। शहरी सीट होने के कारण सुबह मतदान की रफ्तार कुछ धीमी रही। कुछ इलाकों में बारिश ने भी मतदाताओं को घरों से निकलने में रोका, लेकिन दोपहर बाद कई मतदान केंद्रों पर भीड़ बढ़ती नजर आई। बांकीपुर में आमतौर पर मतदान प्रतिशत कम रहने का रिकॉर्ड रहा है। 2025 के विधानसभा चुनाव में यहां करीब 41 फीसदी मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

बांकीपुर में वोटिंग के बीच बीजेपी ने की चुनाव आयोग से शिकायत
मतदान के बीच बांकीपुर सीट पर राजनीतिक घमासान भी तेज हो गया है। बीजेपी ने जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं पर फर्जी वोटिंग की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए चुनाव अधिकारियों से शिकायत की है। बीजेपी के प्रदेश महासचिव नितिन अभिषेक ने बांकीपुर के रिटर्निंग अफसर को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि जन सुराज के कुछ कार्यकर्ता कथित तौर पर फर्जी वोट डालने की कोशिश कर रहे हैं। बीजेपी ने इसे मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता को प्रभावित करने की कोशिश बताया है।

बीजेपी की शिकायत पर प्रशांत किशोर का तंज
बीजेपी की शिकायत पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक और प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पहली बार कोई रचनात्मक काम किया है। दूसरी ओर, बीजेपी की ओर से चुनाव आयोग से मतदान केंद्रों पर वोटर आईडी की सख्ती से जांच करने की मांग की गई है, ताकि किसी भी तरह की कथित फर्जी वोटिंग को रोका जा सके।

नीरज सिन्हा बोले- बीजेपी की जीत तय, लोगों का मिल रहा भरोसा
बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा मतदान के दौरान लगातार अलग-अलग बूथों का जायजा लेते नजर आए। उन्होंने पोलिंग एजेंटों से मुलाकात की और पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मतदान को लेकर जानकारी ली। नीरज कुमार सिन्हा ने दावा किया कि उनकी जीत तय है और मतदाताओं का बीजेपी पर भरोसा कायम है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील भी की।

रेखा गुप्ता का दावा- बांकीपुर हरा होने जा रहा, बूथ के अंदर बीजेपी के निशान पर सवाल
आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता भी लगातार मतदान केंद्रों का दौरा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सावन का पहला दिन है और बांकीपुर हरा होने जा रहा है। रेखा गुप्ता ने अपनी जीत का दावा करते हुए कुछ फोटो और वीडियो भी दिखाए। उनका आरोप है कि कुछ लोगों को ऐसे पहचान पत्र बनाकर दिए गए हैं, जिन पर बीजेपी के चुनाव चिन्ह का निशान है। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र के अंदर इस तरह की स्थिति सही नहीं है और इस मामले की शिकायत पटना के जिलाधिकारी से की गई है।

25 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला, तीन चेहरों पर सबसे ज्यादा नजर
बांकीपुर उपचुनाव में कुल 25 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा, आरजेडी की रेखा गुप्ता और जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर के बीच माना जा रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि कम मतदान के लिए पहचानी जाने वाली इस शहरी सीट पर दिन खत्म होने तक वोटिंग का आंकड़ा कहां पहुंचता है और मतदाताओं का रुझान किस उम्मीदवार के पक्ष में जाता है।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES