National

spot_img

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने किया याद, सदाकत आश्रम में आयोजित हुआ कार्यक्रम

By Malay Ojha | Published: 31 October 2026 at 03:34 PM

पटना: बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी की 42वीं पुण्यतिथि और देश के पहले गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों महान नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके चित्रों और प्रतिमाओं पर पुष्प चढ़ाकर देश के प्रति उनके योगदान को याद किया गया।

सदाकत आश्रम में कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव ने की। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपनी मजबूत इच्छाशक्ति और साहसिक फैसलों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की अलग पहचान बनाई। देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए उन्होंने अपना जीवन तक न्योछावर कर दिया।

इंदिरा गांधी के बलिदान को किया याद
कपिलदेव प्रसाद यादव ने कहा कि अपनी शहादत से कुछ दिन पहले इंदिरा गांधी ने कहा था कि उनके खून का एक-एक कतरा देश की एकता और अखंडता को मजबूत करेगा। उनका साहस, नेतृत्व और देश के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

सरदार पटेल ने सैकड़ों रियासतों को एकजुट किया
सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में उनका योगदान ऐतिहासिक रहा है। अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व के दम पर उन्होंने देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कराया। अखंड भारत के निर्माण में उनकी भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे मौजूद
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता ब्रजेश प्रसाद मुनन, राजेश राठौड़, स्नेहाशीष वर्द्धन पाण्डेय, डॉ. संजय यादव, मंजीत आनंद साहू, अरविन्द लाल रजक, गुरुदयाल सिंह, रंजीत कुमार बाल्मीकि, वसीम अहमद, सुनील सिंह, गुप्तेश्वर चौबे, शशि रंजन कुमार, मृत्युंजय कुमार सिंह और मदन मोहन कुमार समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES