National

spot_img

निठारी कांड में बरी हुए सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में मौत, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव

By Malay Ojha | Published: 18 September 2026 at 01:52 PM

नोएडा के चर्चित निठारी कांड से जुड़े सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में मौत हो गई। शुक्रवार को उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में सप्त सरोवर रोड स्थित लालमाता मंदिर के सामने एक चाय की दुकान के अंदर उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर सप्तऋषि पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटना की परिस्थितियों को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, सुरेंद्र कोली पिछले कुछ समय से हरिद्वार में चाय की दुकान चला रहा था। इसी दुकान के अंदर उसका शव रस्सी के सहारे लटका मिला। पुलिस ने उसकी पहचान उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण क्षेत्र के मंगरुखाल निवासी सुरेंद्र कोली के रूप में की है। घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।

2025 में जेल से बाहर आया था
सुरेंद्र कोली निठारी कांड के मामलों में लंबे समय तक जेल में रहा था। नवंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने उसके खिलाफ आखिरी लंबित मामले में भी उसकी दोषसिद्धि रद्द कर दी थी। कोर्ट ने उसे तत्काल रिहा करने का आदेश दिया था, बशर्ते किसी दूसरे मामले में उसकी जरूरत न हो। इसके बाद वह जेल से बाहर आया था।

12 मामलों में पहले ही मिली थी राहत
अक्टूबर 2023 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निठारी कांड से जुड़े 12 मामलों में सुरेंद्र कोली को बरी कर दिया था। जुलाई 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने इन मामलों में उसकी बरी होने की फैसले को बरकरार रखा। कोर्ट ने जांच और सबूतों से जुड़े गंभीर सवालों का भी उल्लेख किया था।

नवंबर 2025 में आखिरी मामला भी खत्म
इसके बाद नवंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट ने रिम्पा हलदर से जुड़े आखिरी लंबित मामले में भी कोली की दोषसिद्धि और सजा को रद्द कर दिया। कोर्ट ने उसे रिहा करने का निर्देश दिया। इस फैसले के साथ निठारी कांड से जुड़े उसके खिलाफ सभी आपराधिक मामलों का कानूनी अध्याय खत्म हो गया था।

2006 में सामने आया था निठारी कांड
निठारी कांड दिसंबर 2006 में सामने आया था। नोएडा के निठारी इलाके में मोनिंदर सिंह पंढेर के घर के पीछे नाले से बच्चों के कंकाल मिलने के बाद मामला देशभर में चर्चा में आया। जांच के दौरान कई मानव अवशेष बरामद किए गए और सुरेंद्र कोली तथा मोनिंदर सिंह पंढेर के खिलाफ कई मामले दर्ज हुए थे।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES