National

spot_img

CM योगी के वाराणसी दौरे से पहले ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर ऑटो-ई-रिक्शा और वाहन रहेंगे बंद

By Malay Ojha | Published: 08 September 2026 at 07:39 PM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 9 सितंबर 2026 को वाराणसी दौरे को देखते हुए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने कई प्रमुख मार्गों के लिए डायवर्जन प्लान जारी किया है। इसके तहत सुबह से दोपहर तक कई रूट पर ऑटो और ई-रिक्शा नहीं चलेंगे, जबकि मैदागिन से गोदौलिया के बीच वाहनों की आवाजाही पर भी रोक रहेगी।

सुबह 9:30 से दोपहर 2 बजे तक कई रूट प्रभावित
पुलिस लाइन से चौकाघाट, तेलियाबाग, मरीमाई, मलदहिया, साजन, सिगरा और रथयात्रा तक सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन बंद रहेगा। इसी दौरान महमूरगंज से आकाशवाणी होते हुए सिगरा तथा तेलियाबाग से लहुराबीर, मैदागिन और विश्वेश्वरगंज जाने वाले ऑटो-ई-रिक्शा भी प्रतिबंधित रहेंगे।

इन इलाकों की तरफ भी नहीं जा सकेंगे ऑटो-ई-रिक्शा
इंग्लिशिया लाइन से साजन और फूलमंडी से मलदहिया के बीच भी ऑटो-ई-रिक्शा नहीं चलेंगे। इसके अलावा अम्बेडकर चौराहा, जेपी मेहता तिराहा, सिगरा, भोजूबीर, यूपी कॉलेज, लहुराबीर, कचहरी और पुलिस लाइन की ओर भी इन वाहनों को जाने की अनुमति नहीं होगी।

कैंट से BHU जाने वालों के लिए बदला रूट
कैंट रेलवे स्टेशन से सिगरा और रथयात्रा होते हुए BHU जाने वाले ऑटो-ई-रिक्शा को वैकल्पिक रास्ते से भेजा जाएगा। ऐसे वाहनों को लहरतारा और भिखारीपुर वाले रूट से आगे बढ़ना होगा। इससे सिगरा-रथयात्रा वाले हिस्से में ट्रैफिक दबाव कम रखने की कोशिश की जाएगी।

मैदागिन-गोदौलिया के बीच सभी वाहन बंद
ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक मैदागिन से गोदौलिया के बीच सभी तरह के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। वहीं राजघाट पुल और सूजाबाद की तरफ से आने वाले मालवाहक वाहनों पर सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रोक रहेगी।

बाबतपुर एयरपोर्ट जाने वालों के लिए भी बदलाव
बाबतपुर पुलिस चौकी तिराहे से सुबह 11:30 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक भारी और हल्के वाहनों को एयरपोर्ट की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। इन वाहनों को बड़ागांव की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। वहीं हरहुआ ओवरब्रिज पर बाबतपुर की ओर से आने वाली रोडवेज और प्राइवेट बसों को ऊपर जाने की अनुमति नहीं होगी। इन्हें हरहुआ रिंग रोड चौराहे से परमपुर की ओर भेजा जाएगा।

जौनपुर-गाजीपुर-आजमगढ़ की बसें यहां तक आएंगी
जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ की तरफ से आने वाली बसों को हरहुआ रिंग रोड अंडरपास तक ही आने दिया जाएगा। इसके आगे जाने वाले रूट में वीवीआईपी मूवमेंट के हिसाब से बदलाव रहेगा।

यातायात पुलिस ने लोगों से की अपील
यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान जरूरी होने पर ही प्रभावित रूट का इस्तेमाल करें और संभव हो तो वैकल्पिक रास्तों से यात्रा करें। जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने की सलाह दी गई है।

मदद के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
ट्रैफिक से जुड़ी जानकारी या किसी परेशानी की स्थिति में लोग ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 7839856994 और ट्रैफिक हेल्पलाइन 7317202020 पर संपर्क कर सकते हैं।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES