National

spot_img

3 साल से बंद था हाथ का मूवमेंट, पटना के युवक की सर्जरी के बाद 90% रिकवरी

By Malay Ojha | Published: 15 September 2026 at 09:34 PM

पटना के 21 वर्षीय युवक के दाहिने हाथ में तीन साल से हरकत नहीं थी। सड़क हादसे में उसके हाथ की ब्रैकियल प्लेक्सस नर्व को गंभीर नुकसान पहुंचा था। हादसे में दाहिना घुटना भी फ्रैक्चर हो गया था। लंबे समय तक इलाज के बावजूद हाथ की मूवमेंट सामान्य नहीं हो सकी थी।

युवक इलाज के लिए पटना के फोर्ड हॉस्पिटल पहुंचा। जांच के बाद अस्पताल के हड्डी रोग विभाग के ऑर्थोपेडिक सर्जन एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीत विवेक ने हाथ की सर्जरी की। इसके साथ ही दाहिने घुटने के फ्रैक्चर का भी ऑपरेशन किया गया।

सर्जरी के बाद करीब 90 प्रतिशत रिकवरी
सर्जरी के बाद युवक को नियमित फिजियोथेरेपी कराई गई। अस्पताल के अनुसार इलाज के बाद उसकी स्थिति में काफी सुधार हुआ है और अब तक करीब 90 प्रतिशत रिकवरी हो चुकी है। युवक अब सामान्य रूप से रोजमर्रा के काम कर पा रहा है।

नसों के नुकसान से खत्म हो सकती है हाथ की ताकत
डॉ. विनीत विवेक के मुताबिक, ब्रैकियल प्लेक्सस इंजरी एक जटिल समस्या है। ब्रैकियल प्लेक्सस नसों का वह समूह है जो कंधे से लेकर हाथ और उंगलियों तक गतिविधियों को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसमें चोट लगने पर हाथ में कमजोरी आ सकती है या उसकी मूवमेंट पूरी तरह खत्म हो सकती है।

सही जांच और फिजियोथेरेपी भी जरूरी
डॉ. विवेक ने बताया कि ऐसे मामलों में समय पर विशेषज्ञ से जांच कराना जरूरी है। मरीज की स्थिति के अनुसार सर्जरी के साथ नियमित फिजियोथेरेपी भी इलाज का महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। इससे हाथ की कार्यक्षमता में सुधार की संभावना बढ़ती है।

तीन साल बाद सामान्य जिंदगी की ओर
युवक के मामले में सर्जरी और फिजियोथेरेपी के बाद आया सुधार उसके लिए राहत की बात है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक अब वह रोजमर्रा की गतिविधियां सामान्य तरीके से कर रहा है।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES