National

spot_img

बीजेपी ने हरदीप सिंह पुरी को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, मध्य प्रदेश की खाली सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव

By Malay Ojha | Published: 28 October 2026 at 03:24 PM

बीजेपी ने मध्य प्रदेश की खाली राज्यसभा सीट के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के इस फैसले के साथ ही उन नामों पर चल रही अटकलें खत्म हो गई हैं, जिन पर पिछले कई दिनों से चर्चा हो रही थी। इस सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव होना है, जबकि नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 2 नवंबर तय की गई है।

राज्यसभा सीट के लिए कई नामों पर हुई थी चर्चा
हरदीप सिंह पुरी का नाम तय करने से पहले बीजेपी में उम्मीदवार को लेकर मंथन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आवास पर बैठक आयोजित की गई। इसके बाद प्रदेश बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक में उम्मीदवार के नाम पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया था कि बैठक में मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों से जुड़े चार से पांच संभावित नामों पर विचार किया गया।

इन नेताओं के नाम भी थे चर्चा में
राज्यसभा उपचुनाव के लिए मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य, अरविंद सिंह भदौरिया और रंजना बघेल के नामों की भी चर्चा थी। पूर्व राज्यसभा सदस्य सुमेर सिंह सोलंकी और सिंगरौली के पूर्व विधायक अमर सिंह को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही थीं। इसके अलावा तमिलनाडु की पूर्व विधायक और बीजेपी महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन का नाम भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल था। आखिरकार पार्टी ने हरदीप सिंह पुरी के नाम पर मुहर लगा दी।

एल. मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई सीट
मध्य प्रदेश की यह राज्यसभा सीट पूर्व केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। उन्होंने 14 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्रिपरिषद और राज्यसभा, दोनों से इस्तीफा दे दिया था। उनका राज्यसभा कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक था। इसके बाद निर्वाचन आयोग ने रिक्त सीट पर उपचुनाव कराने का कार्यक्रम घोषित किया।

उत्तर प्रदेश से दो बार राज्यसभा पहुंचे थे पुरी
हरदीप सिंह पुरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल हैं। वह फिलहाल पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय संभाल रहे हैं। पुरी जनवरी 2018 में पहली बार उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। नवंबर 2020 में वह दोबारा इसी राज्य से उच्च सदन पहुंचे।

2019 के लोकसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी ने पंजाब की अमृतसर सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि, इस चुनाव में उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

मुरुगन के इस्तीफे के बाद कैबिनेट फेरबदल की चर्चा
एल. मुरुगन के मंत्रिपरिषद और राज्यसभा से इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार में संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, हरदीप सिंह पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद अब सबकी नजर उपचुनाव की प्रक्रिया पर रहेगी।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES