By Malay Ojha | Published: 17 September 2026 at 11:33 AM
बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित कर दी है। वनडे टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे, जबकि केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। लंबे समय से वनडे टीम से बाहर चल रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक बार फिर टीम में शामिल किया गया है।
दो नए खिलाड़ियों को पहली बार वनडे टीम में जगह
वनडे टीम में नमन धीर और आकिब नबी को पहली बार जगह मिली है। इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल की भी टीम में वापसी हुई है। रविंद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज भी वनडे टीम का हिस्सा हैं।
ये है भारत की वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर, केएल राहुल (उपकप्तान), ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज और आकिब नबी।
टी-20 में श्रेयस अय्यर को कप्तानी
टी-20 टीम की कमान श्रेयस अय्यर को दी गई है और तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे। टीम में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, संजू सैमसन, शिवम दुबे और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ियों को जगह मिली है। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई और मयंक यादव शामिल हैं।
वैभव सूर्यवंशी पर भी नजर
टी-20 टीम में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया गया है। वह इस टीम के सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में शामिल हैं। उनके साथ प्रिंस यादव और मयंक यादव को भी मौका मिला है।
ये है भारत की टी-20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव।
27 सितंबर से शुरू होगी वनडे सीरीज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा। दूसरा वनडे 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में होगा। इसके बाद पांच मैचों की टी-20 सीरीज 6 अक्टूबर से शुरू होगी।
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।
WhatsApp चैनल जॉइन करें

