National

spot_img

भाजपा के गढ़ बांकीपुर में चतुष्कोणीय मुकाबला, नवीन तिवारी, प्रशांत किशोर और राजद की एंट्री से बदले समीकरण

By aryavartalive | Published: 07 July 2026 at 09:30 PM

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में अब मुकाबला चतुष्कोणीय हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अभिषेक कुमार को उम्मीदवार घोषित कर चुनावी तस्वीर साफ कर दी है। इससे पहले सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) ने गोपनीय मतदान के जरिए नवीन कुमार तिवारी को मैदान में उतारा था, जबकि जन सुराज से प्रशांत किशोर और राष्ट्रीय जनता दल से रेखा कुमारी गुप्ता पहले ही चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। चार प्रमुख चेहरों के आमने-सामने आने से बांकीपुर की चुनावी जंग बेहद दिलचस्प हो गई है।

चार प्रमुख दलों के बीच होगी सीधी टक्कर
बांकीपुर उपचुनाव में अब भारतीय जनता पार्टी के अभिषेक कुमार, जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर, सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के नवीन कुमार तिवारी और राष्ट्रीय जनता दल की रेखा कुमारी गुप्ता आमने-सामने होंगे। चारों दलों ने अपने-अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं, जिससे यह चुनाव राज्य के सबसे चर्चित मुकाबलों में शामिल हो गया है।

नवीन तिवारी की एंट्री से बदले बांकीपुर के समीकरण
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने सबसे पहले बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ने का ऐलान कर चुनावी माहौल गर्म कर दिया था। इसके अगले ही दिन सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) ने गोपनीय मतदान के जरिए नवीन कुमार तिवारी को अपना उम्मीदवार घोषित किया, जबकि राष्ट्रीय जनता दल ने रेखा कुमारी गुप्ता पर भरोसा जताया। अब मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी ने अभिषेक कुमार को मैदान में उतारकर मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। नवीन तिवारी के आने के बाद शुरू हुआ त्रिकोणीय मुकाबला अब चार प्रमुख दावेदारों की मौजूदगी से और ज्यादा रोचक हो गया है।

दूसरी बार रेखा गुप्ता पर भरोसा
राष्ट्रीय जनता दल ने लगातार दूसरी बार रेखा कुमारी गुप्ता को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी का मानना है कि पिछली बार के चुनाव में मिले अनुभव और प्रदर्शन का फायदा इस बार मिल सकता है। रेखा गुप्ता वैश्य समाज की तेली जाति से आती हैं और पार्टी को उम्मीद है कि इस सामाजिक समीकरण का चुनाव में लाभ मिलेगा।

भाजपा ने युवा चेहरे पर खेला दांव
भारतीय जनता पार्टी ने इस उपचुनाव में युवा मोर्चा के नेता अभिषेक कुमार को उम्मीदवार बनाया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उनके नाम को मंजूरी दी। भाजपा इस सीट को अपना मजबूत गढ़ मानती है और नए चेहरे के सहारे अपना विजय अभियान जारी रखने की तैयारी में है।

नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद हो रहा उपचुनाव
बांकीपुर विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। इसी वजह से यहां उपचुनाव कराया जा रहा है। राजनीतिक महत्व के कारण सभी प्रमुख दलों ने इस सीट पर पूरी ताकत झोंक दी है।

किसके पक्ष में जाएंगे चुनावी समीकरण?
चार प्रमुख उम्मीदवारों के मैदान में उतरने के बाद इस बार वोटों का बंटवारा चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा माना जा रहा है। भाजपा अपनी परंपरागत बढ़त बरकरार रखने की कोशिश करेगी, जबकि जन सुराज, राजद और सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) भाजपा के मजबूत गढ़ में सेंध लगाने की रणनीति के साथ मैदान में हैं। ऐसे में बांकीपुर उपचुनाव का परिणाम सिर्फ एक सीट का फैसला नहीं, बल्कि बिहार की बदलती राजनीतिक दिशा का भी संकेत माना जाएगा।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES