National

spot_img

बिहार में स्कूलों को गोद लेंगे बैंक? शिक्षा मंत्री ने CSR फंड से सुविधाएं बढ़ाने पर दिया जोर

By aryavartalive | Published: 01 September 2026 at 10:52 PM

बिहार के स्कूलों के विकास में अब बैंकों की भागीदारी बढ़ाने की तैयारी है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मंगलवार को बैंक प्रतिनिधियों के साथ बैठक में उनसे स्कूलों को गोद लेकर विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बैंकों के CSR फंड का इस्तेमाल शिक्षा के लिए बढ़ाया जाए, ताकि स्कूलों में जरूरी सुविधाएं विकसित की जा सकें।

विकास भवन के सभागार में हुई बैठक में शिक्षा मंत्री ने कहा कि बैंक अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत मिलने वाली CSR राशि को शिक्षा के क्षेत्र में खर्च कर सकते हैं। इस राशि से स्कूलों में कंप्यूटर, शौचालय और दूसरी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिल सकती है।

उन्होंने कहा कि अगर बैंक स्कूलों के विकास को अपनी जिम्मेदारी मानकर आगे आएं तो सरकारी विद्यालयों की तस्वीर बदलने में काफी मदद मिलेगी। शिक्षा मंत्री ने बैंकों से इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

बिहार में खुलेंगे 5 हजार नए स्कूल
बैठक में शिक्षा मंत्री ने राज्य की आगामी शिक्षा योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिहार में 5,000 नए स्कूल खोले जाने हैं। इसके अलावा हर प्रमंडल में समेकित विद्यालय विकसित करने की योजना है। एक समेकित विद्यालय के निर्माण और विकास पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

मंत्री ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार के साथ समाज और संस्थाओं की भागीदारी भी जरूरी है। बैंकों के सहयोग से स्कूलों में आधुनिक सुविधाएं बढ़ाई जा सकती हैं।

‘मेरा विद्यालय-मेरा स्वाभिमान’ पोर्टल से जुड़ेंगे लोग
शिक्षा मंत्री ने स्कूलों के विकास में समाज की भागीदारी बढ़ाने के लिए तैयार किए गए ‘मेरा विद्यालय-मेरा स्वाभिमान’ पोर्टल का भी जिक्र किया। इसके जरिए स्कूल के पूर्व छात्र, एनआरआई और अन्य इच्छुक लोग अपने पुराने स्कूल से जुड़ सकेंगे।

पोर्टल के माध्यम से लोग स्कूल के विकास को लेकर सुझाव देने के साथ आर्थिक या अन्य तरह की मदद भी कर सकेंगे। कंप्यूटर दान करने, शौचालय बनवाने और स्कूल की दूसरी जरूरतें पूरी करने में भी सहयोग लिया जा सकेगा।

जल्द बनेगी राज्य शिक्षा समिति
शिक्षा मंत्री ने बताया कि शिक्षा विभाग जल्द ही राज्य शिक्षा समिति का गठन करेगा। इसका मकसद शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न संस्थाओं और समाज की भागीदारी को व्यवस्थित और प्रभावी बनाना होगा।

बैठक में अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों की मौजूदगी
बैठक में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष त्यागराजन एस. एम. ने ‘मेरा विद्यालय-मेरा स्वाभिमान’ पोर्टल को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया और इसकी कार्यप्रणाली की जानकारी दी।

इस मौके पर विशेष सचिव धर्मेन्द्र कुमार, निदेशक प्रशासन यतेन्द्र कुमार पाल, निदेशक प्राथमिक शिक्षा कुमार निशांत विवेक, निदेशक माध्यमिक शिक्षा नितिन कुमार सिंह समेत शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES