National

spot_img

सम्राट चौधरी की नई समिति में अनंत सिंह की पत्नी से लेकर चेतन आनंद तक शामिल, मिला मंत्री स्तर का दर्जा

By Malay Ojha | Published: 23 May 2026 at 11:40 AM

बिहार सरकार ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का पुनर्गठन कर दिया है। नई समिति को लेकर जारी अधिसूचना में कई अहम राजनीतिक चेहरों को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

सरकार की ओर से जारी नई सूची में बाहुबली नेता अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी का नाम भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही नबीनगर से विधायक चेतन आनंद को भी समिति में जगह दी गई है। हाल के दिनों में चेतन आनंद के पिता आनंद मोहन के बयान को लेकर बिहार की राजनीति काफी गर्म रही थी। ऐसे में चेतन आनंद को समिति में शामिल किए जाने को राजनीतिक संतुलन बनाने की कोशिश माना जा रहा है।

कई नेताओं को मिला समिति में स्थान
समिति में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा ललन कुमार मंडल, भरत बिन्द, संगीता कुमारी, सिद्धार्थ सौरव, मुरारी प्रसाद गौतम, प्रह्लाद यादव, जगन्नाथ ठाकुर, भारती मेहता, राजेश कुमार वर्मा और चंदन कुमार सिंह समेत कई नेताओं को सदस्य बनाया गया है।

सदस्यों को मिलेगी मंत्री स्तर की सुविधा
अधिसूचना में साफ किया गया है कि समिति के दोनों उपाध्यक्षों को राज्य मंत्री का दर्जा मिलेगा। वहीं सभी सदस्यों को राज्य के उप मंत्री के बराबर सुविधाएं दी जाएंगी। जो विधायक पहले से विधानसभा सदस्य के रूप में वेतन और भत्ते पा रहे हैं, उन्हें वह सुविधाएं पहले की तरह मिलती रहेंगी। इसके अलावा मंत्री दर्जे से मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाएं भी सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी।

फ्लोर टेस्ट में साथ देने वालों को मिला इनाम?
राजनीतिक गलियारों में इस बात की भी चर्चा है कि समिति में उन्हीं विधायकों को प्राथमिकता दी गई है, जिन्होंने सत्ता परिवर्तन के दौरान एनडीए सरकार का समर्थन किया था। फ्लोर टेस्ट के समय संगीता कुमारी, चेतन आनंद, प्रह्लाद यादव और मुरारी प्रसाद गौतम ने सरकार के पक्ष में मतदान किया था। अब इन सभी नेताओं को समिति में शामिल किया गया है।

समिति में बाद में भी जोड़े जाएंगे नए सदस्य
सरकार की ओर से यह भी कहा गया है कि समिति में कुछ अन्य लोगों का मनोनयन बाद में किया जाएगा। ऐसे में आने वाले दिनों में और नए नाम जुड़ने की संभावना बनी हुई है।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES