Sunday, May 31, 2026

National

spot_img

नीतीश कुमार का दीर्घ राजनीतिक अनुभव, संतुलित दृष्टिकोण और जनहित के प्रति समर्पण राज्यसभा में भी देश के नीति-निर्माण को नई दिशा देगा: डॉ संतोष सुमन

By लाइव आर्यावर्त टीम | Published: 05 March 2026 at 02:39 PM

पटना, — बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री एवं हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने नीतीश कुमार को राज्यसभा चुनाव–2026 हेतु जद(यू) से उम्मीदवार घोषित किए जाने और नामांकन दाखिल करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

डॉ. सुमन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी बेदाग छवि, सुशासन और जनकल्याणकारी सोच के माध्यम से बिहार की राजनीति को नई दिशा दी है। उनके नेतृत्व में बिहार में महिलाओं के सशक्तिकरण, दलितों और वंचित वर्गों के चतुर्दिक विकास के लिए अनेक ऐतिहासिक पहलें की गईं, जिनसे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को मुख्यधारा में आने का अवसर मिला है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का दीर्घ राजनीतिक अनुभव, संतुलित दृष्टिकोण और जनहित के प्रति समर्पण राज्यसभा में भी देश के नीति-निर्माण को नई दिशा देगा। उनके नेतृत्व से बिहार की आकांक्षाओं और समस्याओं को राष्ट्रीय मंच पर और अधिक मजबूती से उठाने का अवसर मिलेगा।

डॉ. संतोष कुमार सुमन ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अनुभव, सादगीपूर्ण सार्वजनिक जीवन और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता राज्यसभा की गरिमा को और सुदृढ़ करेगी तथा देशहित में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

International

RELATED ARTICLES