National

spot_img

सहारनपुर में 4 आतंकी गिरफ्तार, लखनऊ-नोएडा समेत कई शहरों में स्कूल-अस्पताल उड़ाने की रची थी साजिश

By Malay Ojha | Published: 27 May 2026 at 09:39 PM

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आतंकवाद निरोधक दस्ता और स्पेशल टास्क फोर्स ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा एजेंसियों का दावा है कि आरोपित बड़े आतंकी नेटवर्क के लिए स्लीपर सेल तैयार करने में जुटे थे।

जांच एजेंसियों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों को कई शहरों में स्कूलों, अस्पतालों और एक राजनीतिक दल के कार्यालय को निशाना बनाने का टास्क दिया गया था। बताया जा रहा है कि आरोपितों ने कई संवेदनशील स्थानों की रेकी भी की थी।

पाकिस्तानी गैंगेस्टर से जुड़े तार
एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि इस पूरे नेटवर्क के तार पाकिस्तानी गैंगेस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट से जुड़े मिले हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए युवकों को नेटवर्क में जोड़ा गया था। सुरक्षा एजेंसियां अब डिजिटल चैट और फंडिंग नेटवर्क की भी जांच कर रही हैं।

नोएडा में हुई थी गुप्त बैठक
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी गगनदीप सिंह उर्फ गुरी सिंह ने खुलासा किया कि उसकी मुलाकात महकाब से नोएडा में हुई थी। वहां विस्फोटक सामग्री और अवैध हथियार जुटाने के लिए फंड का इंतजाम करने पर चर्चा हुई थी।

पहले बड़ी वारदात को अंजाम देने का दबाव
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपितों को पहले किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए कहा गया था। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार वारदात के बाद उन्हें आर्थिक मदद देने का भरोसा भी दिया गया था।

कई स्कूल संचालकों को भी मिली थी धमकी
सूत्रों के अनुसार आतंकियों को कई स्कूलों का संचालन करने वाले एक व्यक्ति को निशाना बनाने का निर्देश मिला था। हालांकि अब तक आरोपितों ने संबंधित व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की है।

चारों आरोपितों से लगातार पूछताछ जारी
गिरफ्तार आरोपितों में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और हरिद्वार के रहने वाले युवक शामिल हैं। एटीएस ने देश विरोधी साजिश और आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामलों में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां इनके अन्य साथियों और संभावित नेटवर्क की तलाश में जुटी हैं।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES