National

spot_img

तेजस्वी यादव ने पटना के पीर जलाल शाह की मजार पर चढ़ाई चादर, पिता लालू यादव से जुड़ी यादें की साझा

By Malay Ojha | Published: 01 September 2026 at 09:18 PM

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव मंगलवार को पटना हाई कोर्ट के पास स्थित हजरत पीर जलाल शाह शहीद रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर पहुंचे। उन्होंने मजार पर चादरपोशी की और बिहार के साथ-साथ देश की तरक्की, एकता और अमन-शांति के लिए दुआ मांगी।

मजार पर चादरपोशी के बाद तेजस्वी यादव ने अपने पिता और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से जुड़ी यादों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनके पिता का इस मजार से काफी लगाव रहा है और वे उर्स के मौके पर यहां नियमित रूप से चादरपोशी करने आया करते थे।

‘पिता के नक्शे कदम पर चलकर यहां आया हूं’
तेजस्वी यादव ने कहा कि वह भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि मजार पर चादरपोशी करने के बाद उन्हें सुकून महसूस हो रहा है। तेजस्वी ने कहा कि पीर जलाल शाह की दरगाह पर बड़ी संख्या में लोग अपनी आस्था के साथ पहुंचते हैं और यहां आने वाले लोगों की मुरादें पूरी होती हैं, ऐसी लोगों की आस्था है।

बिहार और देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
इस दौरान तेजस्वी यादव ने बिहार और देश में शांति, भाईचारे और आपसी एकता की कामना की। उन्होंने राज्य और देश की तरक्की के लिए भी दुआ मांगी। मजार पर चादरपोशी के दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद और राजद से जुड़े नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राजद के कई नेता रहे मौजूद
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद संजय यादव, पूर्व विधायक डॉ. अनवर आलम, प्रदेश राजद के नेता एजाज अहमद, महताब आलम, मोहिबुल हसन हीरा, बबलू कलाल, मोहम्मद शाहजाद, मोहम्मद अजमल, बेलाल खान, तनवीर अंसारी, भाई आरिफ, शैलेश कुमार यादव, मोहम्मद सैफ, बिन्दन यादव, प्रमोद राम, मोहम्मद फिरोज खान, छोटे खान और मोहम्मद फारूक समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

आस्था के साथ पहुंचे अकीदतमंद
तेजस्वी यादव के मजार पहुंचने के दौरान वहां बड़ी संख्या में अकीदतमंद भी मौजूद थे। चादरपोशी और दुआ के बाद उन्होंने लोगों से मुलाकात भी की। कार्यक्रम के दौरान मजार परिसर में धार्मिक और सामाजिक सद्भाव का माहौल देखने को मिला।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES