National

spot_img

17 सितंबर से भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’, गंगू मेहतर को श्रद्धांजलि के साथ संजय सरावगी ने बताया एक महीने का पूरा प्लान

By Malay Ojha | Published: 08 September 2026 at 05:54 PM

बिहार भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे राज्य में एक महीने का ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले इस अभियान में सेवा, जनकल्याण और विकसित भारत से जुड़े कार्यक्रम होंगे। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान अभियान की रूपरेखा बताई। इसी दिन भाजपा कार्यालय में 1857 के क्रांतिकारी वीर शहीद गंगू मेहतर वाल्मीकि का शहादत दिवस भी मनाया गया, जहां सरावगी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

संजय सरावगी ने कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। 7 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होंगे। भाजपा इसी मौके को सेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ते हुए एक महीने तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करेगी।

17 सितंबर को घर-घर जलेंगे ‘आशीर्वाद के दीये’
अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। शाम सात बजे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से अपने घरों में दीप जलाने की अपील की जाएगी। युवा मोर्चा राज्यभर में रक्तदान शिविर लगाएगा। प्रधानमंत्री आवास, राशन, उज्ज्वला और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ डेयरी, पटरी, ठेला और छोटे कारोबार से जुड़े लोगों को भी अभियान से जोड़ने की तैयारी है।

स्कूल-कॉलेजों में होंगी चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं
‘सेवा चित्र’ कार्यक्रम के तहत 23 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्कूलों और कॉलेजों में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। ‘प्रधानमंत्री की जनसेवा’, ‘विकसित भारत’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे विषय प्रतियोगिताओं का हिस्सा होंगे। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

गांव-शहर में दिखाई जाएगी बदलाव की कहानी
‘सेवा संस्मरण’ के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक गांव और शहरों में संगीतमय नाट्य प्रस्तुतियों के जरिए प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के कार्यों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। वहीं ‘कहानी बदलाव की’ कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं से लाभ पाने वाले लोगों की वास्तविक कहानियां सोशल मीडिया के जरिए पंचायत से लेकर राज्य और देश स्तर तक पहुंचाई जाएंगी।

आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर सेवा शिविर तक कार्यक्रम
25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आंगनबाड़ी केंद्रों पर सेविका-सहायिका के सम्मान, बच्चों को फल-मिठाई वितरण और अभिभावकों के संस्मरण जैसे कार्यक्रम होंगे। ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत सरकारी योजनाओं से वंचित पात्र लोगों की पहचान कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने की कोशिश होगी। इसके लिए 1 से 7 अक्टूबर तक सेवा शिविर लगाए जाएंगे।

7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’
7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली जाएगी। गांवों से ज्योतियां जिला मुख्यालय तक पहुंचेंगी। वहीं ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें प्रत्येक नागरिक और एनडीए कार्यकर्ता कम से कम 25 मिनट का कोई सेवा कार्य करने का संकल्प लेगा। इसमें सफाई, स्वास्थ्य और रक्तदान जैसे काम शामिल होंगे।

17 अक्टूबर को ‘जनसेवक महाकुंभ’ की तैयारी
अभियान का समापन 17 अक्टूबर को ‘जनसेवक महाकुंभ : पंचायत से पार्लियामेंट तक’ कार्यक्रम से होगा। इसमें पंचायत से संसद तक के करीब सवा लाख जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की योजना है। इस दौरान सामूहिक वंदे मातरम् गायन और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम की मौजूदगी की भी बात कही गई है।

गंगू मेहतर को श्रद्धांजलि, गुमनाम शूरवीरों को सम्मान देने की बात
भाजपा के कैलाशपति मिश्र सभागार में अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संजय सरावगी ने वीर शहीद गंगू मेहतर वाल्मीकि की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि 1857 के क्रांतिकारी गंगू मेहतर जैसे वीरों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। ऐसे शूरवीरों के त्याग और संघर्ष को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है।

26 अक्टूबर को होगा ‘वाल्मीकि के राम’ कार्यक्रम
सरावगी ने कहा कि गंगू मेहतर और वाल्मीकि समाज के महापुरुषों के योगदान को सामने लाने की जरूरत है। इसी क्रम में 26 अक्टूबर को जगजीवन राम शोध संस्थान के सभागार में ‘भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती सह वाल्मीकि के राम’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें बिहार के सभी जिलों से समाज के लोगों की भागीदारी कराने की योजना है।

जनकल्याण योजनाओं को भी अभियान का हिस्सा बनाएगी भाजपा
प्रेस वार्ता में सरावगी ने केंद्र सरकार की जनधन, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, पीएम किसान और प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से गरीब, किसान, महिला और युवाओं समेत अलग-अलग वर्गों को लाभ मिला है। उन्होंने बिहार में एयरपोर्ट, विश्वविद्यालय और मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में हुए विस्तार का भी जिक्र किया। भाजपा इन उपलब्धियों और योजनाओं को भी अभियान के दौरान लोगों तक पहुंचाएगी।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES