National

spot_img

पीएम मोदी का काशी में भव्य स्वागत, नमो घाट पर बैठकर देखा एयर शो; ‘हर हर महादेव’ से गूंज उठे गंगा घाट

By Malay Ojha | Published: 25 October 2026 at 05:38 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने मिर्जामुराद के खोचवां में करीब 150 करोड़ रुपये की लागत से तैयार अरविंद मिल्स के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया। इसके बाद महिला कर्मचारियों से संवाद किया। फिर नमो घाट पहुंचकर भारतीय वायुसेना दिवस की 94वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का नजारा देखा। इस दौरान नमो घाट से लेकर गंगा पार रेती तक लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।

नमो घाट से गंगा पार तक दिखा उत्साह
प्रधानमंत्री के नमो घाट पहुंचते ही काशीवासियों ने ‘हर हर महादेव’ और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से उनका स्वागत किया। एयर शो के दौरान भी लोगों का उत्साह देखने लायक रहा। नमो घाट के अलावा गंगा के दूसरे किनारे और आसपास के घाटों पर मौजूद लोगों ने भी प्रधानमंत्री के प्रति अपना उत्साह जाहिर किया।

अरविंद मिल्स प्लांट का उद्घाटन, महिलाओं से किया संवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से हेलीकॉप्टर से मिर्जामुराद के खोचवां पहुंचे और अरविंद मिल्स के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट में प्रशिक्षण ले रही महिला कर्मचारियों से बातचीत की। इस यूनिट से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर मिलने की उम्मीद है।

पुलिस लाइन से नमो घाट तक हुआ स्वागत
खोचवां से कार्यक्रम के अगले पड़ाव पर पहुंचने के लिए प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग से नमो घाट के लिए रवाना हुए। रास्ते में 13 प्रमुख स्थानों पर काशीवासियों ने उनका स्वागत किया। सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग खड़े रहे। प्रधानमंत्री भी अपनी चलती गाड़ी से बाहर निकलकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते नजर आए।

‘मोदी-मोदी’ के नारों से गूंजता रहा रास्ता
प्रधानमंत्री के काफिले के गुजरने के दौरान लोगों में खासा उत्साह दिखा। काशीवासियों ने ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाकर उनका स्वागत किया। एयर शो शुरू होने से पहले भी लोगों ने झंडे और कैप के जरिए कार्यक्रम के प्रति अपना उत्साह दिखाया। नमो घाट पर प्रधानमंत्री की मौजूदगी ने आयोजन को और खास बना दिया।

एयर शो में रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री भी रहे मौजूद
‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक समेत कई विशिष्टजन मौजूद रहे। वायुसेना दिवस की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में काशी के लोगों ने बड़ी संख्या में भागीदारी की।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES