National

spot_img

फायरिंग के 7 दिन बाद छलका टाइगर श्रॉफ का दर्द, बोले- जब किसी से दुश्मनी नहीं, तो मुझ पर हमला क्यों हुआ?

By Malay Ojha | Published: 25 October 2026 at 12:55 PM

मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में अब एक्टर का बयान सामने आया है। टाइगर ने जांचकर्ताओं से कहा कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है, फिर उन्हें निशाना क्यों बनाया गया? 18 अक्टूबर की शाम हुई इस घटना के बाद से वह काफी परेशान हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि वह अभी तक इस सदमे से बाहर नहीं निकल पाए हैं।

‘आखिर कोई मुझ पर हमला क्यों करना चाहेगा?’
NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, टाइगर श्रॉफ ने जांचकर्ताओं के सामने अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा, “मैं गहरे सदमे में हूं। मैं अभी कुछ नहीं कहना चाहता। आखिर कोई मुझ पर जानलेवा हमला क्यों करना चाहेगा और इसकी वजह क्या है?”

एक्टर ने हमले के पीछे की वजह पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। ऐसे में उन्हें समझ नहीं आ रहा कि कोई उन पर हमला क्यों करना चाहेगा।

फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे टाइगर, तभी चलीं गोलियां
यह घटना 18 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे की है। टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने के बाद कार से लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने उनकी कार पर कई राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक, कार पर 5 से 6 गोलियां चलाई गई थीं।

टाइगर कार की आगे वाली सीट पर बैठे थे। इस हमले में उन्हें गोली नहीं लगी, लेकिन उनके ड्राइवर और मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति को चोटें आईं।

कोटा में पकड़े गए तीन आरोपी
फायरिंग के बाद मुंबई पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान तीन संदिग्धों को राजस्थान के कोटा में पकड़ा गया। उनकी पहचान फूल सिंह, रेहान अंसारी और ऋतिक कुमार के रूप में सामने आई। पुलिस इस मामले में उनकी भूमिका और हमले की साजिश की जांच कर रही है।

सूरत के रास्ते भागने की कोशिश
जांच से जुड़ी रिपोर्टों के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी मुंबई से निकलकर गुजरात के सूरत पहुंचे थे। इसके बाद वे ट्रेन से राजस्थान की ओर रवाना हुए। पुलिस ने कोटा में उन्हें पकड़ लिया। अब जांच का अहम पहलू यह पता लगाना है कि टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाने के पीछे क्या वजह थी और इस घटना में अन्य लोगों की क्या भूमिका रही।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES