National

spot_img

बिहार में खरगे के बयान पर BJP का प्रदर्शन, पटना में पुतला फूंका; संजय सरावगी ने कांग्रेस को घेरा

By Malay Ojha | Published: 26 October 2026 at 03:45 PM

पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में बिहार बीजेपी ने प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के नेतृत्व में सोमवार को बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की गई और खरगे का पुतला जलाकर विरोध जताया गया।

आयकर गोलंबर से डाक बंगला चौराहे तक निकला प्रदर्शन
बीजेपी कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय के पास जुटे। यहां से प्रदर्शन करते हुए आयकर गोलंबर के रास्ते डाक बंगला चौराहे तक पहुंचे। कार्यकर्ताओं के हाथों में कांग्रेस और राहुल गांधी के विरोध में लिखे नारे वाले पोस्टर और तख्तियां थीं। डाक बंगला चौराहे पर पुतले को थप्पड़ मारकर विरोध जताया गया और फिर उसे आग के हवाले कर दिया गया।

संजय सरावगी बोले- राजनीतिक विरोध में मर्यादा जरूरी
प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी ने खरगे की टिप्पणी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की नीतियों और राजनीति का विरोध करना विपक्ष का अधिकार है, लेकिन उनके दिवंगत माता-पिता के बारे में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल स्वीकार नहीं किया जा सकता। सरावगी ने कहा कि राजनीतिक असहमति के बावजूद व्यक्तिगत और पारिवारिक मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए।

श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के मंच का भी किया जिक्र
संजय सरावगी ने आरोप लगाया कि बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के कार्यक्रम में खरगे ने प्रधानमंत्री के दिवंगत पिता के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करना, जिसका निधन दशकों पहले हो चुका है, राजनीतिक शिष्टाचार के खिलाफ है। सरावगी ने कहा कि बिहार की जनता इस तरह की भाषा को स्वीकार नहीं करेगी।

कांग्रेस और महागठबंधन पर भी साधा निशाना
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस और महागठबंधन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राजनीतिक मंचों पर जनता से जुड़े मुद्दे उठाने के बजाय व्यक्तिगत टिप्पणियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश का नेतृत्व करते हैं और उनके पद की गरिमा के साथ उनके परिवार के प्रति भी सम्मानजनक भाषा का इस्तेमाल होना चाहिए।

सरावगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पहले इस्तेमाल किए गए ‘मौत का सौदागर’ और ‘नीच’ जैसे शब्दों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है। उनके मुताबिक, जनता ऐसे बयानों का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी।

प्रदर्शन में कई मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारी शामिल
पटना में हुए इस प्रदर्शन में बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव, मुख्य सचेतक एवं विधायक संजीव चौरसिया, विधायक रत्नेश कुशवाहा, संजय गुप्ता, निशा सिंह, गायत्री देवी, निवेदिता सिंह, जनक राम, कविता पासवान, राम नारायण मंडल, कृष्ण कुमार ऋषि, विजय खेमका और राजू सिंह शामिल हुए।

इसके अलावा प्रदेश महामंत्री धनराज शर्मा, प्रीति शेखर, नितिन अभिषेक, सरोज रंजन पटेल और पटना महानगर अध्यक्ष रूपनारायण मेहता समेत कई पार्टी पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। बीजेपी नेताओं ने खरगे की टिप्पणी की निंदा करते हुए कांग्रेस से राजनीतिक संवाद में मर्यादा बनाए रखने की अपील की।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES