By Malay Ojha | Published: 18 September 2026 at 05:54 PM
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ को 99वें Academy Awards यानी ऑस्कर 2027 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि चुना गया है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने शुक्रवार को मुंबई में इसकी घोषणा की। संतोष दवाखर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का चयन Best International Feature Film कैटेगरी के लिए 33 फिल्मों में से किया गया है।
इस साल भारत की ओर से ऑस्कर प्रविष्टि के लिए कुल 33 फिल्में विचार के लिए भेजी गई थीं। इनमें 14 हिंदी फिल्मों के अलावा मराठी, तेलुगु और गुजराती की चार-चार, तीन तमिल तथा मलयालम और नागामिज की एक-एक फिल्म शामिल थी। चयन समिति की अध्यक्षता फिल्मकार पी. शेषाद्री ने की।
ग्रामीण महाराष्ट्र की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म
‘गोंधल’ की कहानी ग्रामीण महाराष्ट्र में होने वाले पारंपरिक गोंधल अनुष्ठान की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म एक नवविवाहित दंपती के इर्द-गिर्द आगे बढ़ती है और परंपरा, रिश्तों, इच्छाओं और मानवीय कमजोरियों के बीच पैदा होने वाले तनाव को दिखाती है।
संतोष दवाखर की पहली फीचर फिल्म
फिल्म का लेखन और निर्देशन संतोष दवाखर ने किया है। ‘गोंधल’ में किशोर कदम, इशिता देशमुख, योगेश सोहोनी, निषाद भोईर और अनुज प्रभु समेत कई कलाकार नजर आते हैं। फिल्म को 2025 में गोवा में हुए International Film Festival of India (IFFI) में भी सम्मान मिला था।
अब ऑस्कर की अगली प्रक्रिया पर नजर
भारत की आधिकारिक प्रविष्टि चुने जाने के बाद ‘गोंधल’ के लिए ऑस्कर की अगली प्रक्रिया शुरू होगी। International Feature Film कैटेगरी में पहले फिल्मों की शॉर्टलिस्ट तैयार होगी और उसके बाद अंतिम नामांकन तय किए जाएंगे। 99वें Academy Awards का आयोजन 14 मार्च 2027 को लॉस एंजिल्स में होना है।
अभय सिन्हा और निशांत उज्ज्वल भी अहम भूमिका में
फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अभय सिन्हा और उपाध्यक्ष निशांत उज्ज्वल समेत संस्था के पदाधिकारी इस घोषणा के दौरान मौजूद रहे। अभय सिन्हा ने ‘गोंधल’ की पूरी टीम को बधाई दी। निशांत उज्ज्वल ने उम्मीद जताई कि फिल्म अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व प्रभावी तरीके से करेगी।
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।
WhatsApp चैनल जॉइन करें

