National

spot_img

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा सुराग, अंधेरी स्टेशन से मिली पल्सर बाइक; अब इन लोगों से हो रही पूछताछ

By Malay Ojha | Published: 19 October 2026 at 11:15 AM

मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में पुलिस को अहम सुराग मिला है। वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक अंधेरी रेलवे स्टेशन से बरामद कर ली गई है। जांच में पता चला है कि इस बाइक को अब तक तीन बार बेचा जा चुका था। पुलिस अब इसके पूर्व मालिकों से पूछताछ कर हमलावरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

अंधेरी स्टेशन से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल बाइक
पुलिस की जांच में सामने आया है कि हमलावर इसी पल्सर बाइक पर सवार होकर वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। बाइक मिलने के बाद पुलिस उसके मालिकों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। शुरुआती पूछताछ में पता चला कि बाइक कई लोगों के हाथों से गुजर चुकी थी।

तीन बार बिकी बाइक, कागजात में नहीं बदला नाम
पुलिस ने सबसे पहले जोगेश्वरी में रहने वाले बाइक के पूर्व मालिक से पूछताछ की। उसने बताया कि वह बाइक किसी दूसरे व्यक्ति को बेच चुका था। इसके बाद पुलिस ने दूसरे मालिक से पूछताछ की तो उसने भी बाइक किसी अन्य व्यक्ति को बेचने की बात कही।

जांच के दौरान तीसरे मालिक ने पुलिस को बताया कि उसने बाइक शूटरों को बेची थी। हालांकि, बाइक के दस्तावेजों में नाम ट्रांसफर नहीं कराया गया था। इस वजह से बाइक के मौजूदा इस्तेमालकर्ताओं और हमलावरों की पहचान करने में पुलिस को परेशानी हो रही है।

हमलावरों तक पहुंचने के लिए पुलिस की जांच जारी
पल्सर बाइक की बरामदगी को जांच में अहम कड़ी माना जा रहा है। पुलिस अब बाइक की खरीद-बिक्री से जुड़े लोगों और शूटरों के बीच संबंधों की पड़ताल कर रही है। फिलहाल, हमलावरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी को लेकर जांच जारी है।

सीएम फडणवीस ने टाइगर श्रॉफ को दिया भरोसा
फायरिंग की घटना को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने टाइगर श्रॉफ को सुरक्षा का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा, “मैंने टाइगर श्रॉफ को भरोसा दिलाया है कि उन्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। हम इसके लिए जिम्मेदार लोगों को ढूंढ निकालेंगे और पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।”

एकनाथ शिंदे ने घर पहुंचकर जाना हाल
फायरिंग की घटना के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार रात टाइगर श्रॉफ से उनके घर पर मुलाकात की। उन्होंने अभिनेता और उनके परिवार को राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया।

मुलाकात के दौरान सामने आई तस्वीरों में टाइगर श्रॉफ के हाथ पर पट्टी बंधी दिखाई दी। उनके कंधे और छाती पर भी मरहम-पट्टी लगी हुई थी।

पांच राउंड फायरिंग, ड्राइवर को भी लगी चोट
एकनाथ शिंदे ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि पांच राउंड फायरिंग हुई, लेकिन राहत की बात रही कि अभिनेता सुरक्षित बच गए। उन्होंने बताया कि टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर को चोटें आई हैं। अभिनेता के बाएं हाथ पर बारूद और कांच के टुकड़ों से चोट लगी है।

डिप्टी सीएम के मुताबिक, घटना के बाद टाइगर श्रॉफ और उनकी मां सदमे में हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक हस्तियों को खुलेआम धमकियां देने वालों के खिलाफ राज्य सरकार सख्त कार्रवाई करेगी और किसी भी तरह की धमकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फुटबॉल क्लब से निकलते समय सामने आई थी फायरिंग की खबर
रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार शाम टाइगर श्रॉफ के एक फुटबॉल क्लब से बाहर निकलने के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई थी। इसके बाद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अभिनेता से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। अब पुलिस बाइक की बरामदगी के बाद हमलावरों की पहचान करने और घटना के पीछे शामिल लोगों तक पहुंचने में जुटी है।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES