National

spot_img

Bihar BJP: पटना से वाराणसी निकली 25 कारों की रैली, संजय सरावगी बोले- युवाओं को मिलेगा Innovation का मंच

By Malay Ojha | Published: 19 September 2026 at 04:59 PM

पटना तारामंडल से शनिवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी कार रैली को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 25 कारों की यह रैली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के मौके पर चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ का हिस्सा है। रैली बिहार के कई जिलों से होते हुए वाराणसी पहुंचेगी।

संजय सरावगी के मुताबिक, रैली में शामिल 25 कारों को अलग-अलग थीम के साथ तैयार किया गया है। इनमें केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं और उनसे जुड़े संदेशों को दिखाया गया है। भाजपा का कहना है कि रैली के जरिए इन योजनाओं और उनके प्रभाव की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

युवाओं के लिए Innovation Challenge शुरू
कार्यक्रम के दौरान पटना तारामंडल में National Innovation Challenge के पोर्टल की भी शुरुआत की गई। इस पहल में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, ITI और पॉलिटेक्निक के छात्र, युवा प्रोफेशनल, स्टार्टअप, युवा उद्यमी और ग्रामीण क्षेत्र के इनोवेटर हिस्सा ले सकेंगे।

स्थानीय समस्याओं के समाधान पर जोर
चैलेंज का फोकस ऐसे नए आइडिया पर है, जिनसे स्थानीय समस्याओं का व्यावहारिक समाधान निकाला जा सके। कृषि, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, विज्ञान एवं तकनीक समेत कई क्षेत्रों में काम करने वाले युवाओं को इसमें मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में ‘जूनियर’ और ‘ओपन’ श्रेणी रखी गई है।

17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहा है। अभियान में इनोवेशन चैलेंज के अलावा ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘सेवा क्षेत्र’, ‘सेवा स्मरण’ और जनभागीदारी से जुड़े कई कार्यक्रम रखे गए हैं। बिहार सरकार ने भी अभियान के तहत 13 प्रमुख कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है।

युवाओं से संजय सरावगी की अपील
संजय सरावगी ने कहा कि बिहार के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। जरूरत उन्हें सही मंच देने की है। उन्होंने युवाओं से अपने आसपास की समस्याओं को पहचानकर नए समाधान तैयार करने और नवाचार के जरिए समाज के विकास में योगदान देने की अपील की।

कार्यक्रम में ये नेता रहे मौजूद
कार्यक्रम में मंत्री श्रेयसी सिंह, नन्दकिशोर राम, सांसद संजय जायसवाल, प्रदेश महामंत्री और अभियान प्रमुख नितिन अभिषेक, कार्यक्रम संयोजक अमिता भूषण राठौड़, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलू समेत भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES