National

spot_img

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: 11 मौतों के बाद 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड, मुख्य आरोपी नौशाद एनकाउंटर में गिरफ्तार

By Malay Ojha | Published: 01 September 2026 at 01:37 PM

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। 11 लोगों की मौत वाले इस हादसे में लापरवाही बरतने के आरोप में एक इंस्पेक्टर और छह सब इंस्पेक्टर को निलंबित किया गया है। वहीं, ब्लास्ट के मुख्य आरोपी नौशाद को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गोली उसके पैर में लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पटाखा फैक्ट्री के संचालन की जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने और सूचना दर्ज नहीं करने के आरोप में पुलिसकर्मियों पर यह कार्रवाई की गई है। आईजी रेंज प्रयागराज अजय मिश्र के स्तर से एक इंस्पेक्टर और छह एसआई को निलंबित किया गया। इसके अलावा कौशांबी के एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने पिपरी थाना प्रभारी विकास सिंह को लाइन हाजिर किया है। चायल चौकी प्रभारी अमित द्विवेदी और पूर्व चौकी प्रभारी मनीष पाल पर भी कार्रवाई की गई है। बीट सिपाही जितेंद्र कुमार और कृष्ण कुमार को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

घेराबंदी के दौरान पुलिस पर फायरिंग
पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद से फरार चल रहे नौशाद के बारे में मुखबिर से सूचना मिली थी कि वह चरवा थाना क्षेत्र में भागने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद एसओजी और स्थानीय पुलिस की टीम ने इलाके में घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि खुद को घिरता देख नौशाद ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली उसके पैर में लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद होने की बात कही गई है।

छह लोगों के खिलाफ दर्ज है केस
इस मामले में नौशाद के अलावा उसके भाई शकील, पत्नी कहकशां बानो, शकील की पत्नी शबाना, नौशाद के बेटे आदिल और शकील की बेटी साइना के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। हादसे के बाद फैक्ट्री और उससे जुड़े लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

धमाके ने मचाई थी भारी तबाही
पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी में सोमवार को पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ था। धमाका इतना तेज था कि आसपास के कई मकान पूरी तरह ढह गए, जबकि कई अन्य घरों को भी नुकसान पहुंचा। हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। कई घायलों का प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है। राहत और बचाव टीमों ने मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए काफी देर तक अभियान चलाया।

सीएम योगी ने मुआवजे का किया ऐलान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के इलाज में किसी तरह की कमी नहीं रखने के निर्देश दिए हैं।

सांसद ने प्रशासन पर उठाए सवाल
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि घनी आबादी वाले इलाके में पटाखा फैक्ट्री आखिर कैसे चल रही थी और इसकी जानकारी प्रशासन को क्यों नहीं हुई, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कई परिवारों के घर तबाह हो गए हैं और पीड़ित परिवारों को तत्काल मदद और भरोसा देने की जरूरत है। सांसद ने फैक्ट्री के संचालन की अनुमति और हादसे की जिम्मेदारी तय करने की भी मांग की।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES