National

spot_img

JDU नेता नीरज कुमार को हार्ट अटैक, ICU में भर्ती; मतदान से पहले बढ़ी NDA की चिंता

By aryavartalive | Published: 20 October 2026 at 11:17 AM

बिहार में विधान परिषद चुनाव से ठीक पहले जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से NDA उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ने से सियासी हलचल तेज हो गई है। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वह ICU में डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक, नीरज कुमार को 19 अक्टूबर को सीवान जिले में पूजा के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें तत्काल पटना लाया गया। देर शाम उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि वह पहले से ही दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं। हालांकि, उनकी मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति को लेकर अस्पताल की ओर से विस्तृत मेडिकल बुलेटिन की जानकारी सामने नहीं आई है।

मतदान से ठीक पहले बिगड़ी सेहत
नीरज कुमार की तबीयत ऐसे समय बिगड़ी है, जब बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान होना है। इनमें चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। पटना स्नातक सीट से JDU ने नीरज कुमार को NDA समर्थित उम्मीदवार बनाया है। चुनाव से ठीक पहले उनके अस्पताल में भर्ती होने से पार्टी के सामने प्रचार और चुनावी रणनीति को लेकर चुनौती खड़ी हो सकती है।

पटना स्नातक सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में नीरज कुमार का मुकाबला जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रत्याशी दिलीप कुमार से है। नीरज कुमार इस सीट से तीन बार विधान परिषद सदस्य रह चुके हैं। वर्ष 2020 के चुनाव में उन्होंने 20,948 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी, जबकि RJD के उम्मीदवार को 12,696 वोट मिले थे।

JDU विधायक अनंत सिंह ने बढ़ाई पार्टी की मुश्किल
चुनाव के बीच नीरज कुमार को अपनी ही पार्टी के विधायक अनंत सिंह के विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है। मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह को समर्थन देने की बात कही है। वह खुले तौर पर अनुज सिंह के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं और नीरज कुमार को हराने की बात भी कह चुके हैं।

ऐसे में नीरज कुमार की खराब सेहत और पार्टी के भीतर सामने आया विरोध पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को और दिलचस्प बना रहा है। हालांकि, इसका चुनावी नतीजों पर क्या असर पड़ेगा, यह मतदान के बाद ही स्पष्ट होगा।

बिहार की आठ सीटों पर 23 अक्टूबर को वोटिंग
बिहार विधान परिषद चुनाव के तहत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी सीटों पर मतदान होना है। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की पटना, दरभंगा, सारण और तिरहुत सीटों के लिए भी वोट डाले जाएंगे। सभी आठ सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान निर्धारित है।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES