National

spot_img

पटना में 4 दोस्तों की एक साथ मौत, शराब पार्टी के बाद बिगड़ी थी तबीयत; जांच में जुटी पुलिस

By Malay Ojha | Published: 30 August 2026 at 11:25 PM

बिहार की राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल में चार दोस्तों की एक साथ मौत से हड़कंप मच गया है। मामला बेढ़ना गांव का है, जहां एक साथ मौजूद चार युवकों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान चारों ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने शराब या किसी नशीले पदार्थ के सेवन की बात कही है। हालांकि, पुलिस ने अभी जहरीली शराब से मौत की पुष्टि नहीं की है।

बताया जा रहा है कि बेढ़ना गांव के चार युवक एक साथ थे। इसी दौरान किसी नशीले पदार्थ या शराब का सेवन किए जाने की बात सामने आई है। सेवन के कुछ देर बाद चारों की हालत बिगड़ने लगी। उनकी स्थिति तेजी से खराब हुई और वे बेहोश हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

पहले बाढ़ अस्पताल ले जाया गया
चारों युवकों को आनन-फानन में बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी हालत बेहद गंभीर बताई। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

मुंह से निकल रहा था झाग
बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल की सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रेया शेखर के मुताबिक, चारों युवक गंभीर हालत में अस्पताल लाए गए थे। इनमें तीन युवक पहले पहुंचे, जबकि चौथे को बाद में अस्पताल लाया गया। डॉक्टर के अनुसार, सभी की हालत नाजुक थी और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। युवकों ने क्या सेवन किया था, यह उस समय स्पष्ट नहीं हो सका।

पीएमसीएच में चारों की मौत
बाढ़ से पीएमसीएच ले जाने के बाद इलाज के दौरान चारों युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पंकज कुमार, निशु कुमार, विकास कुमार और शशि कुमार के रूप में हुई है। एक साथ चार युवकों की मौत की खबर गांव में पहुंचते ही मातम छा गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जहरीली शराब की आशंका, पुष्टि नहीं
घटना के बाद इलाके में जहरीली शराब को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि शराब पार्टी के दौरान किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से युवकों की तबीयत बिगड़ी होगी। हालांकि, अभी तक पुलिस या प्रशासन की ओर से इसे जहरीली शराब से हुई मौत नहीं बताया गया है। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम और मेडिकल जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी।

पुलिस खंगाल रही पूरी कड़ी
बाढ़ के एसडीपीओ राम कृष्णा ने चार युवकों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चारों युवक घटना से पहले कहां थे, उनके साथ कौन-कौन लोग मौजूद थे और उन्होंने क्या सेवन किया था। पुलिस की जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES