National

spot_img

राहुल गांधी पर मुकदमे के विरोध में बिहार कांग्रेस का प्रदर्शन, धामी का पुतला फूंका

By Malay Ojha | Published: 31 August 2026 at 06:52 PM

राहुल गांधी पर उत्तराखंड में दर्ज मुकदमे के विरोध में बिहार कांग्रेस ने पटना में जोरदार प्रदर्शन किया। बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गोसाई टोला मोड़ से आगे मरीन ड्राइव मोड़ के पास जुटे। कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे को राजनीतिक कार्रवाई बताया और इसे वापस लेने की मांग की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर दलितों, पिछड़ों और कमजोर वर्गों के अधिकारों के मुद्दे पर कांग्रेस की आवाज दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

‘मुकदमों से कांग्रेस की आवाज नहीं दबेगी’
बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज होने से कांग्रेस की आवाज दबने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता संविधान और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करता रहेगा।

गरीब और कमजोर वर्गों के मुद्दे उठाने का दावा
अल्लावरू ने कहा कि राहुल गांधी की लड़ाई गरीब, दलित, पिछड़े, युवा, किसान और मजदूरों के सवालों से जुड़ी है। उन्होंने भाजपा पर डर और मुकदमों की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेंगे।

राजेश राम बोले- जनता के सवालों का जवाब दे भाजपा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि राहुल गांधी लगातार संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दे उठाते रहे हैं। उन्होंने भाजपा से राहुल गांधी की आवाज दबाने के बजाय जनता के सवालों का जवाब देने की मांग की।

भाजपा पर अधिकारों को कमजोर करने का आरोप
राजेश राम ने आरोप लगाया कि देश में दलितों, पिछड़ों, गरीबों और वंचितों के अधिकारों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस इन वर्गों की आवाज उठाती है तो उसके नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई का सहारा लिया जाता है।

प्रदर्शन में कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारे लगाए और राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे को राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। कार्यक्रम में मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, असितनाथ तिवारी, मिन्नत रहमानी, पंकज यादव, कमल कमलेश, कुमार आशीष, राजीव मेहता, शिव प्रकाश गरीब दास, कुमारी सोनी, गुंजन पटेल, ज्ञान रंजन, चंद्रभूषण राजपूत, डॉ. अमन कुमार, विमलेश तिवारी, कुमारी अनिता, रंजीत वाल्मीकि, राहुल पासवान, विशाल यादव, मेनका कुमारी, रवि कुमार, सत्येंद्र कुमार, पूनम यादव, डॉ. परवेज, प्रधान और शिवम राज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES