National

spot_img

बरेका में 70 फीट के रावण का दहन, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले भी जले; जय श्रीराम के नारों से गूंजा स्टेडियम

By Malay Ojha | Published: 20 October 2026 at 09:16 PM

वाराणसी स्थित बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के खेलकूद स्टेडियम में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। यहां 70 फीट ऊंचे रावण, 65 फीट के कुंभकर्ण और 60 फीट के मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। आतिशबाजी के बीच पुतले जलते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।

महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत और वरिष्ठ अधिकारियों ने भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की आरती करके की। इस दौरान महाप्रबंधक ने कर्मचारियों और उनके परिवारों सहित उपस्थित लोगों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के स्वस्थ, सुखी और मंगलमय जीवन की कामना की।

बरेका महाप्रबंधक ने दिया सत्य और धर्म का संदेश
आशुतोष पंत ने कहा कि विजयादशमी बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से इस पर्व के संदेश को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने अहंकार के स्थान पर विनम्रता और असत्य के स्थान पर सत्य का साथ देने का संदेश भी दिया।

रामलीला में राम वनगमन से रावण वध तक का मंचन
श्री एसडी सिंह के निर्देशन में प्रस्तुत रूपक रामलीला में रामायण के कई प्रमुख प्रसंगों का मंचन किया गया। इसमें राम वनगमन, सीता हरण, वानरों द्वारा माता सीता की खोज, लंका दहन और विभीषण की शरणागति जैसे दृश्य शामिल रहे।

अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, कुंभकर्ण और मेघनाद वध के प्रसंगों ने दर्शकों का ध्यान खींचा। सुलोचना विलाप और राम-रावण युद्ध का भी भावपूर्ण मंचन हुआ। विभीषण द्वारा रावण की मृत्यु का रहस्य बताए जाने के बाद रावण वध के साथ रामलीला का समापन हुआ।

आतिशबाजी के बीच जले तीनों पुतले
रामलीला के बाद आकर्षक आतिशबाजी के बीच रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। इस दौरान मैदान में मौजूद लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। रंग-बिरंगी आतिशबाजी और उत्साह से भरे माहौल ने विजयादशमी के आयोजन को यादगार बना दिया।

बरेका के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर राम जन्म, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी लालजी चौधरी और प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार मौजूद रहे।

इसके अलावा मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा, महानिरीक्षक-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त देवराज कुमार मौर्य, विजयादशमी समिति के अध्यक्ष एवं मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (उत्पादन एवं विपणन) राम जन्म चौबे, जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार और समिति के महामंत्री अनूप सिंह वत्स सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए। कर्मचारी परिषद के सदस्य नवीन कुमार सिन्हा और सुशील कुमार सिंह के साथ बरेका के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी आयोजन में पहुंचे।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES