National

spot_img

Shiva Sharma Death Case: 11 दिन से फरार श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, आगरा के होटल का CCTV भी आया सामने

By Malay Ojha | Published: 20 October 2026 at 06:54 PM

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने नागपुर से गिरफ्तार किया है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के लिए यूपी एसटीएफ की टीम करीब 11 दिनों से उसकी तलाश में जुटी थी।

एसटीएफ प्रमुख अमिताभ यश ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इस कार्रवाई में नागपुर क्राइम ब्रांच ने यूपी एसटीएफ की मदद की। लखनऊ और बनारस एसटीएफ की टीमें भी ऑपरेशन में शामिल थीं। अब श्रद्धा को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाकर कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आगरा के होटल में रुकने का CCTV फुटेज आया सामने
श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी के बीच आगरा के एक होटल का CCTV फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, श्रद्धा आगरा के होटल ओम पैलेस में अपने साथियों के साथ करीब 24 घंटे तक रुकी थी। पुलिस का दावा है कि वह अपनी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश के साथ बुर्का पहनकर सफर कर रही थी। आगरा में रुकने के बाद वे नागपुर के लिए रवाना हुए, जहां एसटीएफ ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की।

गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की कोशिश
पुलिस के मुताबिक, श्रद्धा दुबे गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत लेने की कोशिश भी कर रही थी। उसकी तलाश में लखनऊ पुलिस और एसटीएफ की अलग-अलग टीमें लगाई गई थीं। जांच एजेंसियां लगातार उसकी लोकेशन का पता लगाने में जुटी थीं। तकनीकी जानकारी और पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित होने के कारण उसकी गिरफ्तारी में समय लगा।

बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश पर भी था इनाम
इस मामले में श्रद्धा दुबे के साथ उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश पर भी 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। तीनों की तलाश की जा रही थी। एसटीएफ प्रमुख अमिताभ यश के मुताबिक, आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लाकर लखनऊ कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

9 अक्टूबर को दर्ज हुआ था मुकदमा
शिवा शर्मा की मौत के मामले में रंजना शर्मा की शिकायत पर 9 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत केस दर्ज किया। अब श्रद्धा दुबे से पूछताछ के बाद मामले से जुड़े घटनाक्रम, उसके फरार रहने के दौरान की गतिविधियों और अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES