Friday, June 19, 2026

National

spot_img

भरत तिवारी मामले में सोशलिस्ट पार्टी ने कहा – सम्राट चौधरी पर भी चले हत्या का मुक़दमा

By aryavartalive | Published: 19 June 2026 at 05:11 PM

भोजपुर जिला बिलौटी में गुरूवार को हुए भरत तिवारी के एनकाउंटर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष धनंजय कुमार सिन्हा ने इस घटना को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के उकसावे पर पुलिस द्वारा की गई हत्या बताया है.

पुलिस ने भरत तिवारी की हत्या की’
धनंजय ने कहा कि उपलब्ध वीडियो में साफ दिख रहा है कि भरत तिवारी अपनी पिस्तौल पुलिस की तरफ फेंक देता है, और एक पुलिसकर्मी उस पिस्तौल को उठाने के लिए तुरंत पिस्तौल के करीब आ जाता है जबकि भरत तिवारी तब पिस्तौल से काफी दूर था. ऐसे में उसका एनकाउंटर किया जाना वास्तव में पुलिसकर्मियों द्वारा जान बूझकर की गई हत्या है.

‘मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पुलिस को एनकाउंटर के लिए उकसाते रहे हैं’
धनंजय ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही सम्राट चौधरी लगातार पुलिसकर्मियों को एनकाउंटर के लिए उकसाते रहे हैं. विभिन्न अवसरों पर वे अपने सम्बोधन में ऐसा कहते आ रहे हैं. एक तरह से वे पुलिस को क़ानून और न्याय का निर्णय खुद ही करके सामान्य सज़ा के लिए नहीं, बल्कि एनकाउंटर के लिए उकसाते रहे हैं. उसी का परिणाम है कि सरेंडर करने के बावजूद पुलिस ने समाजसेवी भरत तिवारी की हत्या कर दी और अब उसे विक्षिप्त साबित करने के प्रयासों में लगे हुए हैं.

‘भरत तिवारी ने भगत सिंह वाला काम किया’
उन्होंने कहा कि गुलाम भारत में जब भगत सिंह ने संसद में बम फेंक दिया था, तब भी तत्कालीन पुलिस ने उनका एनकाउंटर नहीं किया था, बल्कि गिरफ्तार करके कोर्ट की कार्रवाई हुई थी. उन्होंने भरत तिवारी को वर्तमान समय का भगत सिंह बताते हुए कहा कि वर्तमान सम्राट चौधरी की सरकार अँग्रेज़ों से भी ज़्यादा जुल्मी सरकार है. उन्होंने घटना में शामिल सभी पुलिसकर्मियों सहित मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भी इस मामले में हत्या का मुक़दमा चलाने की माँग की है.

‘समाजसेवी था भरत तिवारी’
वीदित हो कि मारे गये भरत तिवारी के अब कई पुराने वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट सामने आ रहे हैं जिससे पता चलता है कि वह सरकार की नीतियों और निर्णयों का आलोचक था एवं आम लोगों की ज़रूरत के लिए लगातार आवाज़ भी उठाता रहा था.

📢 बड़ी खबर आते ही सबसे पहले जानना चाहते हैं?
Aryavarta Live के WhatsApp Channel से जुड़ें और हर महत्वपूर्ण अपडेट सीधे अपने मोबाइल पर पाएं।

WhatsApp चैनल जॉइन करें
Breaking Hindi News और ताज़ा अपडेट्स पाएं सबसे पहले Aryavarta Live पर। यहां आपको भारत, पाकिस्तान, अमेरिका समेत दुनिया भर की महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी। खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, क्राइम, उत्तर प्रदेश और बिहार की हर बड़ी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहें Aryavarta Live के साथ।

International

RELATED ARTICLES